धीना के पिपरी डिलियापर में हादसा: मिर्गी का दौरा पड़ने से खेत में गिरे देव मूरत, दम घुटने से मौत

चंदौली के धीना क्षेत्र में साइकिल से जा रहे 56 वर्षीय देव मूरत अचानक फिसलकर पानी से भरे खेत में जा गिरे। मिर्गी की बीमारी के कारण उठ न पाने से उनकी डूबकर मौत हो गई।

 

पिपरी डिलियापर के पास दर्दनाक हादसा

नई बाजार निवासी देव मूरत की मौत

साइकिल फिसलने से पानी में गिरे

मिर्गी की बीमारी से उठे नहीं

धीना थाना पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम

चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरी डिलियापार गांव के पास शनिवार पूर्वाहन एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। साइकिल से किसी काम के सिलसिले में जा रहे 56 वर्षीय देव मूरत अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से लबालब भरे खेत में मुंह के बल जा गिरे।

मिर्गी के कारण नहीं उठ सके देव मूरत
मृतक की पहचान नई बाजार निवासी देव मूरत (56) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि उन्हें मिर्गी की बीमारी थी। खेत में गिरने के बाद वह बीमारी और पानी के कारण उठ नहीं सके और डूबने से उनकी मौके पर ही सांसें थम गईं। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

थानाध्यक्ष का बयान और पोस्टमार्टम कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। इस संबंध में धीना थानाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था। आशंका जताई जा रही है कि साइकिल से गिरने के बाद वह उठ नहीं पाया और यह हादसा हो गया। शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

परिवार और गांव में छाया मातम
देव मूरत की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों बारिश के कारण खेतों में पानी भरा है और रास्तों पर काफी फिसलन बनी हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।