बजट को लेकर जारी है चर्चाओं का दौर, हर कोई गिना रहा है बजट की खासियत
 

मंडल कार्यशाला संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। भाजपा सरकार में देश प्रदेश नित नए आयाम स्थापित कर रही है।
 

 प्रकृति का भी संरक्षण करने वाली सरकार है भाजपा

भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी की चौपाल

सकलडीहा पूर्वी मंडल के पौरा में संगोष्ठी


 
चंदौली जिले के सकलडीहा विधानसभा के ताराजीवनपुर में भारतीय जनता पार्टी सकलडीहा पश्चिमी मंडल की मंडल कार्यशाला व सकलडीहा पूर्वी मंडल के पौरा में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू के अभिभाषण पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 

इस दौरान मंडल कार्यशाला व संगोष्ठी की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। मंडल कार्यशाला संगोष्ठी में लोकसभा चुनाव 2024 के बूथ सशक्तिकरण अभियान विषय सहित राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा की गई।

मंडल कार्यशाला संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। भाजपा सरकार में देश प्रदेश नित नए आयाम स्थापित कर रही है। प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में जो बजट पेश किया गया है, वह आजादी के अमृतकाल का स्वर्णिम बजट है। आज भारत में प्रगति के साथ ही प्रकृति का भी संरक्षण करने वाली सरकार है। हमें 2024 तक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है, जो अतीत के गौरव से जुड़ा हो और जिसमें आधुनिकता का हर स्वर्णिम अध्याय हो। देश व प्रदेश में रोजगार के नित नए अवसर उत्पन्न हो रहे हैं।  

 इस मौके पर किरन शर्मा, अरुण मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, डॉ शंभूनाथ, विजय गुप्ता, दीपक पाठक, रामभरोष गुप्ता, कमलेश गोंड, भगवानदास राम, भानु चौहान, कमलेश चौहान, अजय सिंह, राकेश सिंह, मोनू पाण्डेय, अमित चौरसिया सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।