महिला को निर्वस्त्र का प्रयास कर पिटाई का वीडियो वायरल, जानिए क्या है पूरा मामला 

चंदौली जनपद के सकलडीहा थाना के तेंदुई गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के मारपीट का वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है।
 

जमीन का विवाद बनता है लड़ाई का कारण

पहले भी हो चुकी है मारपीट

किसी दिन घट सकती है बड़ी घटना

चंदौली जनपद के सकलडीहा थाना के तेंदुई गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के मारपीट का वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पक्ष की अकेली महिला को दूसरी पक्ष की कई महिलाएं मिलकर मारपीट करते हुए उसको  निर्वस्त्र करने का प्रयास कर रही हैं।


जानकारी के अनुसार सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के तेंदुई गांव के कुलदीप चौहान की पत्नी तथा सुरेश गोड़ के परिवार से रास्ते का विवाद पहले से ही चला आ रहा है, जिसको लेकर गुरुवार को भी विवाद हो गया। कुलदीप चौहान की अकेली पत्नी को सुरेश गोड़ के घर की महिलाएं एवं लड़कियां जहां मारपीट रही हैं। वहीं अकेली महिला का वस्त्र भी खींचकर निर्वस्त्र करने का प्रयास किया जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो रहा है।


 

 वायरल वीडियो के संबंध में थाना अध्यक्ष सकलडीहा संजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच में रास्ते का विवाद है जिसमें राजस्व की टीम और थाना पहले भी जा चुका है। तत्काल वीडियो का संज्ञान देते हुए राजस्व टीम के साथ सकलडीहा थाना की पुलिस फोर्स भी मेरे नेतृत्व में पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है।

allowfullscreen
 इस विवाद में पहले भी सुरेश गोड़ की तरफ से कुलदीप चौहान के ऊपर मारपीट कर एससी एसटी के तहत मुकदमा लिखवाया गया है। बताया यह भी जा रहा है कि राजस्व की टीम व थाना की फोर्स इस मामले को सुलझाने में प्रयास कर चुकी है लेकिन एक पक्ष द्वारा इस विवाद को सुलझाने में मदद नहीं किया जा रहा है। जिससे विवाद दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। उसी के कारण आए दिन इस तरह का मारपीट हो रही है। कहा जा रहा है कि अगर समय रहते हुए प्रशासन इस समस्या का समाधान नहीं कर पाती है तो ऐसी घटनाएं लोगों के लिए जान का खतरा भी बन सकती है।