भगवान श्री राम आप सभी के जीवन में प्रकाश लाएंगे, विधायक सुशील सिंह का दावा

विधायक ने कहा कि प्रभु श्री राम तो भारत के कण कण से जुड़े हैं हम लोग बहुत सौभाग्यशाली हैं। जो आज रामलला प्राण  प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देख रहे हैं। यह समय सामान्य नहीं है।
 


धानापुर बाजार में स्थित हनुमान मंदिर में पूजा

रामलला प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण

कार्यक्रम में लोगों से बोले सुशील सिंह- सभी के जीवन में प्रकाश लाएंगे भगवान     


चंदौली जिले के धानापुर बाजार में स्थित हनुमान जी मंदिर पर सुशील सिंह ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का दिन पूरे भारतवर्ष के लिए ऐतिहासिक क्षण है। आज के दिन को लोग याद करेंगे और चर्चा भी करेंगे यह बहुत ही बड़ी राम की कृपा है कि हम सब इस पल में जी रहे हैं। आज 500 वर्षों के बाद रामलला घर लौटे हैं। भगवान राम आप सभी के जीवन में प्रकाश लाएंगे।


विधायक ने कहा कि प्रभु श्री राम तो भारत के कण कण से जुड़े हैं हम लोग बहुत सौभाग्यशाली हैं। जो आज रामलला प्राण  प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देख रहे हैं। यह समय सामान्य नहीं है। रोम रोम में राम बसे हैं और पूरा देश राममय में है।
आज मंदिर में चल रहे अखंड रामायण पाठ का समापन किया गया। इसके बाद आरती पूजन किया और उसके बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।


इस आयोजन में पूरे दिन प्रसाद वितरण का कार्य चला। देर रात तक लोगों ने प्रसाद का लाभ लिया। इस मौके पर अजय सिंह ब्लॉक प्रमुख, सुजीत जायसवाल, रामजी मौर्य, प्रधान भागवत कुशवाहा, गोपाल बिंद मुकुंद रस्तोगी, वेद प्रकाश रस्तोगी, मनोज दुबे, विपिन रस्तोगी आदि लोग उपस्थित थे।