राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में अमित सर क्लासेस के छात्रों ने लहराया परचम
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा 2026 में अमित सर क्लासेस के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। श्रेयस यादव ने 162 अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्था और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
NMMS 2026 में शानदार सफलता
श्रेयस यादव ने हासिल किया रैंक 1
कई विद्यार्थियों ने टॉप रैंक पाई
अमित सर क्लासेस का बेहतरीन परिणाम
निरंतर अभ्यास और मार्गदर्शन की सफलता
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा National Means-cum-Merit Scholarship Scheme (NMMS) 2026 में Amit Sir Classes के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर संस्था एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
संस्थान के प्रतिभाशाली छात्र Shreyas Yadav ने 162 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान (Rank 1) हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से संस्था, अभिभावकों और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
इसी क्रम में अन्य विद्यार्थियों ने भी उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।
- Anuradha ने 149 अंक के साथ 9वां स्थान प्राप्त किया।
- Anushka Maurya ने 137 अंक हासिल कर 18वां स्थान पाया।
- Ayushi Pathak ने 135 अंक के साथ 20वां स्थान प्राप्त किया।
- Shweta Chaurasiya ने 119 अंक पाकर 36वां स्थान हासिल किया।
- Nikhil Kumar ने 113 अंक के साथ 42वां स्थान प्राप्त किया।
संस्थान के निदेशक अमित सर ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि निरंतर अभ्यास, सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने बताया कि संस्था में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सुनियोजित तैयारी, विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन तथा नियमित टेस्ट सीरीज के माध्यम से तैयार किया जाता है।
सफल विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। क्षेत्र के शिक्षाविदों एवं अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अमित सर क्लासेस ने भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्ट परिणाम देने का संकल्प दोहराया है।
उपरोक्त सभी जानकारी अमित सर क्लासेस के डायरेक्टर अमित द्वारा दी गई है चंदौली समाचार किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है