सनी देओल और बॉबी देओल के पिता ने पेड़ से लटककर दी जान, बबूल के पेड़ से लटकता मिली लाश
चंदौली के हरधन जुड़ा गांव में पारिवारिक कलह के कारण 55 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के बेटों का नाम सनी देओल और बॉबी देओल है।,
हरधन जुड़ा गांव के सीवान में सुसाइड
बबूल के पेड़ से लटकता मिला शव
सनी देओल और बॉबी देओल के पिता
पारिवारिक कलह बताई जा रही है वजह
बलुआ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
चंदौली जनपद अंतर्गत बलुआ थाना क्षेत्र के हरधन जुड़ा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के सीवान में एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला। मृतक की पहचान रामदुलार राजभर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
मशीन पर सोने गए थे रामदुलार
मिली जानकारी के अनुसार, रामदुलार राजभर गांव के सीवान में स्थित मशीन पर रहकर खेती-बाड़ी का काम देखते थे। रविवार की रात वे घर से भोजन करने के बाद हमेशा की तरह मशीन पर सोने के लिए चले गए थे। सोमवार की सुबह जब लोग सीवान की तरफ गए, तो उनका शव बबूल के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया।
पारिवारिक कलह बनी मौत की वजह
घटना की सूचना पाकर बलुआ थाना प्रभारी अतुल प्रजापति पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि रामदुलार पिछले कुछ समय से पारिवारिक कलह के कारण तनाव में थे। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
परिवार में शोक की लहर
मृतक रामदुलार राजभर के दो पुत्र हैं, जिनके नाम सनी देओल (22 वर्ष) और बॉबी देओल (20 वर्ष) हैं।, इसके अलावा उनकी दो पुत्रियां भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। इस दुखद घटना के बाद से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कानूनी कार्यवाही पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।