कल्याणपुर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन से होगा रामलीला का मंचन

रामलीला सेवा समिति के व्यास अवधेश चौबे ने बताया कि कल्याणपुर में 1986 से लगातार रामलीला का आयोजन होता आ रहा है।
 

शारदीय नवरात्र के पहले दिन शुरू होगी रामलीला

22 सितंबर को होगा पारंपरिक रामलीला का मंचन

जानिए किस दिन किस लीला का होगा मंचन

चंदौली जिले के चहनिया के कल्याणपुर गांव में शारदीय नवरात्र के पहले दिन, 22 सितंबर को, पारंपरिक रामलीला का मंचन शुरू होगा। रामलीला सेवा समिति कल्याणपुर की हाल ही में हुई बैठक में इस वर्ष के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा हुई और नई कमेटी का गठन किया गया।

नई कमेटी का गठन और तैयारियां शुरू
इस वर्ष की रामलीला के लिए सर्वसम्मति से नई समिति का चयन किया गया है। अरुण कुमार को अध्यक्ष, मारकंडे पाण्डेय को उपाध्यक्ष, रवि प्रकाश पांडे को कोषाध्यक्ष और राकेश चौबे को सचिव बनाया गया है। इसके अलावा, अनुज कुमार चौबे, विवेक सिंह, राघवेंद्र चौबे, त्रिलोक चौबे, विकेश पाण्डेय और निकेश यादव को कार्यक्रम व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति ने नए कलाकारों का चयन भी किया है, जो इस बार के मंचन में अपनी भूमिका निभाएंगे।

वर्षों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ा रहा गांव
रामलीला सेवा समिति के व्यास अवधेश चौबे ने बताया कि कल्याणपुर में 1986 से लगातार रामलीला का आयोजन होता आ रहा है। हर साल नई पीढ़ी को इस संस्कृति से जोड़ने के लिए नए कलाकारों को प्रशिक्षित किया जाता है, ताकि वे भारतीय संस्कृति और भगवान राम के आदर्शों को आगे बढ़ा सकें।

पूरा कार्यक्रम
रामलीला का मंचन 22 सितंबर से शुरू होकर 3 अक्टूबर तक चलेगा। कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है:

  • 22 सितंबर: नारद मोह
  • 23 सितंबर: पुष्प वाटिका
  • 24 सितंबर: धनुष यज्ञ
  • 25 सितंबर: सीताराम विवाह
  • 26 सितंबर: राम बनवास
  • 27 सितंबर: राम भरत मिलन
  • 28 सितंबर: सीता हरण
  • 29 सितंबर: राम-सुग्रीव मित्रता
  • 30 सितंबर: लंका दहन
  • 01 अक्टूबर: लक्ष्मण शक्ति
  • 02 अक्टूबर: विजयदशमी (रावण वध)
  • 03 अक्टूबर: राम राज्याभिषेक (रामलीला का समापन)

इस पूरे आयोजन के दौरान, समिति ने आसपास के गांवों और दूर-दराज से आने वाले लोगों से भगवान श्रीराम के आदर्शों का पालन करने और धर्म की रक्षा करने की अपील की है।