आरजे शंकरा हॉस्पिटल ने लगाया आई कैंप, 400 से अधिक गरीब मरीजों ने उठाया लाभ
 

शिविर में कुशल चिकित्सकों और तकनीकी स्टाफ की मौजूदगी में लगभग 400 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 97 से 98 मरीजों को मोतियाबिंद की समस्या के लिए चयनित किया गया।
 

रानेपुर गांव में लगाया गया नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर

विशेषज्ञ डॉक्टरों के नेत्र शिविर में आए 400 से अधिक मरीज

98 मरीजों का होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन

चंदौली जनपद के रानेपुर गांव में आर जे शंकरा हॉस्पिटल वाराणसी के डॉक्टरों के नेत्र शिविर में गरीब तबके के लगभग 400 सर्वाधिक मरीजों की जांच की गई,जिसमें  98 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किए गए।

चंदौली जनपद के सकलडीहा ब्लॉक अंतर्गत रानेपुर गांव में एक सराहनीय पहल के तहत नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह (पूर्व प्रधान, रानेपुर) की स्मृति में आयोजित किया गया, जिसमें आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी की टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

शिविर में कुशल चिकित्सकों और तकनीकी स्टाफ की मौजूदगी में लगभग 400 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 97 से 98 मरीजों को मोतियाबिंद की समस्या के लिए चयनित किया गया, जिनका ऑपरेशन वाराणसी स्थित आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल में नि:शुल्क किया जाएगा। इस शिविर ने न केवल बड़ी संख्या में मरीजों को लाभ पहुंचाया, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई।

शिविर में अस्पताल की ओर से शामिल टीम में भरत कुमार गौड़, संदीप सिंह, डॉ. रीना, और महेश जैसे अनुभवी लोग शामिल रहे। शिविर के सफल संचालन में हरेंद्र प्रताप सिंह ने संयोजक की भूमिका निभाई और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला।
ग्रामीणों ने इस आयोजन की सराहना की और स्व. विनोद कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके द्वारा शुरू की गई समाज सेवा की यह भावना आज भी जीवित है।

यह शिविर न केवल एक स्वास्थ्य सेवा का माध्यम बना, बल्कि ग्रामीणों के लिए नई रोशनी की किरण भी साबित हुआ। आयोजकों का कहना है कि भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर लगाकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती रहेंगी।

इस प्रकार का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और जन जागरूकता के लिए एक मिसाल बनता जा रहा है, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।