चहनियां कस्बे में फिर लगे लंबे जाम में तड़पते रहे राहगीर, घरों में नेता-अफसर ले रहे हैं चैन की नींद

चहनियां से चन्दौली तक एक कार्यदायी संस्था द्वारा हाइवे का निर्माण विगत दो वर्ष से ज्यादा समय से चल रहा है। इन दिनों विगत ढाई माह से मात्र तीन सौ मीटर हाइवे सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
 

ढाई महीने से सुस्त निर्माण कार्य बना जाम की बड़ी वजह

रविवार को चिलचिलाती धूप में घंटों फंसे रहे राहगीर

काम की धीमी रफ्तार से लोगों में बढ़ रहा आक्रोश

चंदौली जिले के चहनियां स्थित कस्बा में फिर रविवार को लम्बा जाम लग गया। लोग घण्टे भर कड़ी धूप में परेशान दिखे। कार्यदायी संस्था के सुस्त गति से कार्य करने से लोग विगत ढाई महीने से जाम की समस्या से जूझ रहे है। इसे लेकर लोगो मे आक्रोश व्याप्त है।

चहनियां से चन्दौली तक एक कार्यदायी संस्था द्वारा हाइवे का निर्माण विगत दो वर्ष से ज्यादा समय से चल रहा है। इन दिनों विगत ढाई माह से मात्र तीन सौ मीटर हाइवे सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था द्वारा लापरवाही और सुस्त गति से कार्य से लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विगत ढाई माह से आये दिन जाम लग रहा है। कारण चौराहे से डेढ़ सौ मीटर सकलडीहा मार्ग और डेढ़ सौ मीटर सैदपुर मार्ग पर कार्य चल रहा है। तीन सौ मीटर पश्चिम पटरी को पूर्ण नही किया गया और दूसरी तरफ पुरब पटरी में कार्य लगा दिया गया। जिससे आये दिन जाम लग रहा है। रविवार को भी जाम लग गया। घण्टे भर चिलचिलाती और कड़क धूप में जाम लगने से लोग परेशान हो गये। इन दिनों धूप में पांच मिनट बर्दाश्त नही हो रहा है किंतु कार्यदायी संस्था के लापरवाही से आम राहगीरों,मरीजों,बच्चो,महिलाओं सबको परेशान होना पड़ रहा है।