सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने जाना बाढ़ग्रस्त पीड़ितों का हाल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले की सकलडीहा तहसील के गंगा के तटीय इलाकों में बाढ़ से मची तबाही का जायजा लेने के लिए सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव अपने समर्थकों के साथ तटीय इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आधा दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया। उन्होंने गंगा की धारा में समाहित हो रहे गांव, मजरे
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले की सकलडीहा तहसील के गंगा के तटीय इलाकों में बाढ़ से मची तबाही का जायजा लेने के लिए सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव अपने समर्थकों के साथ तटीय इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आधा दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया। उन्होंने गंगा की धारा में समाहित हो रहे गांव, मजरे व भवनों को देखा और साथ ही ग्रामीणों से मिलकर उनका दर्द बांटा। इसके अतिरिक्त विधायक ने बाढ़ चौकियों पर तैनात लेखपाल-कानूनगो सहित अन्य कर्मचारियों से ग्रामीणों को हरसंभव सरकारी सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया। कहा कि बाढग्रस्त इलाके में फंसे लोगों की हम सभी को मिलकर मदद करने की जरूरत है।

इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने चकरा, तिरगांवा, टांडा कला, महमदपुर, सरौली, मारुफपुर आदि गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने प्रभावित किसानों, ग्रामीणों से बातचीत की और उनका दर्द बांटा। भरोसा दिया कि जल्द ही संकट के बादल दूर होंगे और बाढ़ का पानी उनके रिहायशी इलाके को छोड़कर तलहटी की ओर लौट जाएगा। बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने अपने खेतों में बर्बाद हो चुकी फसल दिखाई।पीड़ित बाढ़ के पानी में डूब चुके आशियाने को दिखाते हुए फफक पड़े।

विधायक ने ग्रामीणों को मदद का भरोसा दिया और बाढ़ग्रस्त इलाके में मदद के लिए स्थापित बाढ़ चैकियों पर जा धमके। इस दौरान उन्होंने वहां तैनात कर्मचारियों से बाढ़ की स्थिति को गंभीरता पर बातचीत की और प्रभावित ग्रामीणों तक मदद पहुंचाने के लिए कहा कि इंसानों के साथ ही पशुओं को उनके चारे आदि का बंदोबस्त करें और ग्रामीणों को उनकी मांग के मुताबिक मदद पहुंचाएं। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सतीश गोंड, विधानसभा अध्यक्ष सुभाष यादव, रविंद्र यादव, प्रमोद यादव, रामअवध यादव आदि उपस्थित रहे।