सकलडीहा पीजी कॉलेज में लगाए गए पौधे,  एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का शुभारंभ  ​​​​​​​

चंदौली जिले के पीजी कॉलेज सकलडीहा में 'राष्ट्रीय सेवा योजना' के तत्वावधान में 8 जुलाई 2024 को 'एक पेड़ माँ के नाम' कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
 

सरकार के अभियान को सफल बनाने की पहल

सकलजीहा पीजी कॉलेज में एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बताया गया पेड़ पौधों का महत्व

चंदौली जिले के पीजी कॉलेज सकलडीहा में 'राष्ट्रीय सेवा योजना' के तत्वावधान में 8 जुलाई 2024 को 'एक पेड़ माँ के नाम' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय जी द्वारा परिसर में वृक्षारोपण से हुआ।  


इस कार्यक्रम में सहभागियों द्वारा भी विविध पेड़ -पौधों का वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य जी ने  'पर्यावरण संरक्षण पर विचार व्यक्त किया। आयोजन में स्वयंसेवको ने धरती माँ को संरक्षित रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद श्याम लाल सिंह यादव कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया। 

इस आयोजन में प्रो. उदय शंकर झा, प्रो. शमीम राईन, डॉ इंद्रजीत सिंह, डॉ अजय कुमार यादव, डॉ पवन ओझा, धर्मेंद्र यादव शुभम सिंह बृजेश यादव राजेश यादव श्याम सुंदर आदि लोग उपस्थित रहे।