सकलडीहा पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया था NBW
 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।
 

 वारंटी के खिलाफ विशेष अभियान

आरोपी अनिल सिंह डेढ़गांवा गांव में छुपा था आरोपी

फरार आरोपियों और वारंटियों को बख्शा नहीं जाएगा

चंदौली जिले की सकलडीहा पुलिस ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

घर से हुई गिरफ्तारी
यह गिरफ्तारी शुक्रवार, 12 सितंबर, 2025 को सुबह 11:20 बजे की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि वारंटी आरोपी अनिल सिंह अपने गांव डेढ़गांवा में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (सदर) अनंत चंद्रशेखर और क्षेत्राधिकारी (सकलडीहा) स्नेहा तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकलडीहा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इस टीम ने अनिल सिंह (उम्र 58) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

अनिल सिंह के खिलाफ प्रकीर्ण वाद संख्या 722/2022 (सुनीता सिंह बनाम अनिल सिंह) में धारा 128 सीआरपीसी के तहत माननीय न्यायालय द्वारा NBW (गैर-जमानती वारंट) जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद, आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम की सक्रियता
इस सफल गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, कांस्टेबल अभिषेक सिंह और कांस्टेबल अभिलाष यादव शामिल थे। पुलिस की इस सक्रियता से यह संदेश गया है कि फरार आरोपियों और वारंटियों को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलाती रहेगी।