सकलडीहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 शोहदे गिरफ्तार, चलाया गया आपरेशन मजनू अभियान

पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन मजनू” अभियान के तहत थाना सकलडीहा पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आठ मनचलों को गिरफ्तार किया।
 

ऑपरेशन मजनू के तहत सकलडीहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

महिला सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति अभियान जारी

विभिन्न स्थानों से पकड़े गए कुल आठ शोहदे

चंदौली जिले के सकलडीहा में महिला सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जनपद चंदौली पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन मजनू” अभियान के तहत थाना सकलडीहा पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आठ मनचलों को गिरफ्तार किया।

आपको बता दें कि एएसपी अनंत चन्द्रशेखर और सीओ सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पकड़े गए सभी शोहदों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार शोहदों के नाम इस प्रकार हैं

  •     रामभरोस पुत्र बंसन्तु, विष्णु दत्त पाण्डेय पुत्र स्व. सुरेश पाण्डेय, प्रिन्स पाण्डेय पुत्र अरविन्द पाण्डेय (निवासी ग्राम तेनुवट)
  •     विरंजन कुमार पुत्र रामसुन्दर राम, धन्नजय राम पुत्र रामसुन्दर राम (निवासी ग्राम सकलडीहा अम्बेडकर बस्ती)
  •     अशोक कुमार पुत्र परशुराम, दिनेश कुमार पुत्र परशुराम (निवासी ग्राम बढवलखास)
  •     पिन्टू खान पुत्र राजबली (निवासी ग्राम नोनार)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार श्रीवास्तव, व0 उप निरीक्षक वरुणेन्द्र राय, उप निरीक्षक  राणा प्रताप यादव, उप निरीक्षक  दिनेश राम, कांस्टेबल राजेश कुमार मौर्य, कांस्टेबल अरविन्द सिंह, महिला कांस्टेबल अंकिता और महिला कांस्टेबल रानी यादव की भूमिका सराहनीय रही।

पुलिस ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर ऑपरेशन मजनू के तहत लगातार निगरानी की जा रही है। आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी ताकि किसी भी तरह की छेड़खानी या मनचलों की हरकतों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।