सकलडीहा पुलिस को मिली कामयाबी, छिनैती की घटना का हुआ खुलासा, छिनैती के पैसे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से छिनैती का 80,000/-रुपया नगद बरामद करते हुए घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा दो मोबाइल का बरामद हुआ है।
 

चंदौली जिले की सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा ईट भट्टा लक्ष्मी उद्योग ग्राम डेढगावा में घटित छिनैती की घटना का सफल अनावरण किया गया है। इसके साथ ही छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर अभियुक्तों को छिनैती के रुपयों के साथ गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक तमंचा मय कारतूस बरामद किया गया है।

घटना संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 4 दिसम्बर 2024 को समय वादी सन्तोष सिंह पुत्र अमरनाथ सिंह निवासी ग्राम डेढगांवा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली के ईट भट्टा लक्ष्मी उद्योग ग्राम डेढगावा पर बाइक से अभियुक्तगण आये और भट्टा मुन्शी अर्जुन राम पुत्र स्व0 सीताराम व रिंकु सिंह पुत्र स्व0 शमशेर सिंह व वकील खरवार पुत्र स्व रामजनम खरवार से हाथापाई करके तमंचा दिखाकर मौके से झोले में रखा 81,000 रुपया नगद छिनकर भाग गये तथा जाते जाते ड्राइवर वकील खरवार से बोले कि तुम्हारा मालिक जहां भी हो उसे बता देना कि शाम तक 5,00,000 (पांच लाख) भेज दे नही तो जहाँ भी मिलेगा उसे हम लोग गोली मार देंगे तथा उसी समय दोनो अभियुक्तगण अपना नाम पता भी बताकर गये थे।

उक्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 180/2024 धारा 115(2),308(4),309(4) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।

बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुक़दमा अपराध संख्या  180/2024 धारा 115(2),308(4),309(4) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(3) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के अभियुक्तगण 1.अभिषेक सिंह उर्फ लल्ला पुत्र विजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बच्चा सिंह निवासी ग्राम आवाजापुर थाना धानापुर जनपद चन्दौली 2.सुर्याश सिंह उर्फ तन्नु पुत्र स्व0 योगेद्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम हरिनाथपुर थाना फुलपुर जनपद वाराणसी को आज धरहरा नहर पुलिया बहद् ग्राम धरहरा से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से छिनैती का 80,000/-रुपया नगद बरामद करते हुए घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा दो मोबाइल (एक वन प्लस व एक रेडमी कम्पनी) का बरामद हुआ है

इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उप निरीक्षक जनक सिंह, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार तथा कांस्टेबल प्रवीण कुमार दुबे वह कांस्टेबल रण विजय सम्मिलित रहे।