चंदौली में धर्म परिवर्तन की प्रार्थना सभा पर पुलिस का छापा, जिला पंचायत सदस्य के भाई सहित 6 गिरफ्तार

 

चंदौली के सकलडीहा में झाड़-फूंक का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराने के बड़े खेल का पर्दाफाश हुआ है। जिला पंचायत सदस्य के भाई के घर पर चल रही प्रार्थना सभा में पुलिस ने छापा मारकर आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें!

 
 

धर्म परिवर्तन सभा पर छापा

मौके पर मची भारी भगदड़

आधा दर्जन आरोपी हुए गिरफ्तार

भारी मात्रा में सामग्री बरामद

झाड़-फूंक का दिया झांसा

सकलडीहा में झाड़-फूंक के बहाने बदला जा रहा था धर्म; पुलिस को देखते ही मची भगदड़, भारी मात्रा में सामग्री बरामद, शिकायत पर प्रार्थना सभा में चंदौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ के इटवा गांव में चल रही एक संदिग्ध प्रार्थना सभा पर पुलिस ने अचानक छापा मार दिया। यह पूरी सभा धर्म परिवर्तन कराने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। पुलिस को देखते ही वहाँ दर्जनों की संख्या में जुटे महिलाओं और पुरुषों के बीच हड़कंप मच गया और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

जिला पंचायत सदस्य के भाई का घर
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला इटवा गांव के रहने वाले जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि रमेश राम के भाई के घर का है। यहाँ भोले-भाले ग्रामीणों को बीमारी ठीक करने और झाड़-फूंक करने का लालच व झांसा देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके से धर्म परिवर्तन कराने वाले आधा दर्जन (6) लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

भारी मात्रा में धार्मिक सामग्री बरामद
पुलिस को इस कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में धार्मिक उन्माद और भ्रम फैलाने वाली सामग्री मिली है। पुलिस टीम ने घटनास्थल से 7 बाइबिल, ईशु मसीह की 50 स्मारिकाएं और भारी संख्या में विवादित पोस्टर बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।