शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने को निकली 'स्कूल चलो अभियान' रैली

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि, "हर बच्चे को शिक्षा मिले, इसके लिए समय-समय पर ऐसे जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं।
 

चहनियां ब्लॉक के स्कूलों में चल रहा अभियान

गुरेरा गांव के शिक्षकों और बच्चों की रैली

पूरे गांव में घूमकर दिया शिक्षा का संदेश

चंदौली जनपद के चहनियां ब्लॉक स्थित गुरेरा गांव में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 'स्कूल चलो अभियान' के तहत शनिवार को एक रैली निकाली गई। यह रैली पूर्व माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय गुरेरा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक, बच्चे और ग्रामीण शामिल हुए।

रैली की शुरुआत विद्यालय परिसर से हुई और बच्चों ने गांव की गलियों में घूमते हुए शिक्षा का महत्व बताने वाले नारे लगाए, जैसे –
"आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे",
"एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा",
"हर घर में चिराग जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा",
"मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ।"
इन नारों के माध्यम से बच्चों और शिक्षकों ने गांव के हर घर तक शिक्षा का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया। रैली के बाद सभी प्रतिभागी पुनः विद्यालय परिसर में एकत्र हुए।


विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि, "हर बच्चे को शिक्षा मिले, इसके लिए समय-समय पर ऐसे जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं।" उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को स्कूल भेजें और शिक्षा को प्राथमिकता दें।
इस रैली में संजीदा परवीन, राकेश कुमार गुप्ता, सत्येंद्र कुमार सिंह, इंदो देवी, माधुरी देवी, सीमा देवी, ऋचा सिंह, ऋषिकांत यादव सहित सभी रसोइया और ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन में पूर्व ग्राम प्रधान संतोष यादव और ग्राम प्रधान पति राजेश गुप्ता की विशेष भूमिका रही।


यह रैली न सिर्फ शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने में सफल रही, बल्कि गांव में सकारात्मक माहौल भी तैयार किया।