चंदौली जिले के नेकनामपुर के शिवम आशुतोष बने IAS अफसर, बढ़ाया जिले का गौरव

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show हमारे देश की सर्वश्रेष्ठ सेवा कही जाने वाली भारतीय सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम आज आया है, जिसमें बहुत सारे होनहार सेलेक्ट हुए हैं। इस श्रेणी में चंदौली जिले का भी रहने वाला एक नवयुवक सेलेक्ट हुआ है। चंदौली जिले के नेकनामपुर चहनियां इलाके के रहने वाले शिवम आशुतोष का सेलेक्शन सिविल सेवा परीक्षा में
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

हमारे देश की सर्वश्रेष्ठ सेवा कही जाने वाली भारतीय सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम आज आया है, जिसमें बहुत सारे होनहार सेलेक्ट हुए हैं। इस श्रेणी में चंदौली जिले का भी रहने वाला एक नवयुवक सेलेक्ट हुआ है।

चंदौली जिले के नेकनामपुर चहनियां इलाके के रहने वाले शिवम आशुतोष का सेलेक्शन सिविल सेवा परीक्षा में हुआ है।

इनकी स्नातक स्तर की शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हुयी है और उसके बाद वे दिल्ली में तैयारी के लिए चले गए थे। फिलहाल वह वित्त मंत्रालय में नौकरी भी कर रहे थे।

चंदौली जिले के रहने वाले और इलाहाबाद हाईकोर्ट में राज्य विधि अधिकारी आशीष सिंह नागवंशी ने बताया कि इन्हें 220वीं रैंक मिली है और वह खुद भी अपने भांजे की सफलता से खासे उत्साहित हैं।

इनके पिता श्री चंद्रभान सिंह बलिया जिले में अपर जिला जज है तथा माता कुसुम सिंह एक गृहणी हैं। इनकी बड़ी बहन निवेदिता सिंह भी सोनभद्र जिले में सिविल जज के रूप में काम कर रही हैं।