विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने ब्राह्मणों से मांगा आशीर्वाद व समर्थन, की भाजपा को हराने की अपील
 

चंदौली जिले की सकलडीहा विधानसभा सीट के विधायक और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभु नारायण सिंह यादव आजकल अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रचार प्रसार तेजी से कर रहे हैं।
 

विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने ब्राह्मणों से मांगा आशीर्वाद

भाजपा को हराने की अपील

सकलडीहा इलाके में सपा विधायक ने गिनाए भाजपा सरकार के ब्राह्मण विरोधी काम

 करने लगे समर्थन देकर सरकार बदलने की अपील

चंदौली जिले की सकलडीहा विधानसभा सीट के विधायक और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभु नारायण सिंह यादव आजकल अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रचार प्रसार तेजी से कर रहे हैं। साथ ही साथ वह बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात और गोष्ठियों का भी आयोजन कर रहे हैं।

 इसी क्रम में प्रभु नारायण सिंह यादव के द्वारा आज सकलडीहा विधानसभा में स्वाभिमान सम्मान आयोजित किया गया है और इसमें मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होते हुए उन्होंने ब्राह्मण समाज से अपने लिए समर्थन मांगा।

 विधानसभा सकलडीहा में ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित 'स्वाभिमान सम्मान' कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मलित होते हुए उपस्थित जन समुदाय से प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि वह समय आ गया है जब भाजपा को उसके कार्यों का जवाब देना है।

इस मौके पर सपा विधायक ने प्रदेश में योगी सरकार द्वारा किये जा रहे ब्राह्मण विरोधी कार्यों को गिनाया, जिसको लेकर वहां उपस्थित लोगों आक्रोश दिखायी दिया और लोगों ने सरकार बदलने के लिए जोर लगाने का वायदा किया।

इस मौके पर वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग जाति और धर्म के आधार पर अपराधियों को ढूंढते हैं और कार्रवाई करते हैं। उनको उनकी बिरादरी के लोगों में कोई अपराधी नहीं दिखता और न ही उनके काम दिखते हैं।