सबको धोखा देने का काम कर रही है भाजपा सरकार, जनता कर रही है बदलाव का इंतजार

 

चंदौली जिले में समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सुधाकर कुशवाहा का सकलडीहा क्षेत्र के रमौली गांव में कुशवाहा समाज के लोगों, कार्यकताओं व ग्रामीणों द्वारा गगनभेदी नारों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही जिम्मेदारी दिेए जाने पर अखिलेश यादव जी को बधाई दिया गया। 

इस दौरान समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सुधाकर कुशवाहा ने कहा कि गरीबों, किसानों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, मज़दूरों, आदिवासियों को भाजपा की सरकार सिर्फ धोखा देने का काम किये सम्मान कोई दे सकता है, तो वह सिर्फ माननीय अखिलेश यादव जी दे सकते हैं। भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या हुई और बढ़ती महंगाई बिगड़ती क़ानून व्यवस्था नौजवानों की बेरोजगारी किसानों के ऊपर थोपे जा रहे काला कानून महिलाओं से दुर्व्यवहार स्वास्थ्य की बदहाली कार्यकताओं पर फर्ज़ी केस लगाने और प्रशासन द्वारा सत्ता के इशारे दुरुपयोग किया जा रहा।

 भाजपा सरकार को आमजनमानस से कोई लेना देना नही विकास के नाम पर सिर्फ झूठ बोलो जा रहा चारों तरफ लूट खसोट भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी चरम सीमा पर है। 
         
इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि जनपद सहित पूरे प्रदेश देश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं है। जनता सब जानती है। यही जनता बदलाव भी करने का इंतेज़ार कर रही हैं। 2022 के चुनाव में माननीय अखिलेश यादव के नेतृत्व में विकासशील सरकार बनेगी, जिसमें सबको अधिकार सम्मान मिलेगा तथा हर वर्ग समाज के लोगों का विकास भी होगा। 

स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से इन्दल मौर्य, जय सिंह कुशवाहा, दशरथ सोनकर, चन्द्रभान मौर्य, ब्रृजेश मौर्य, लालता मौर्य, यशवन्त मौर्य प्रधान जैसे कई अन्य लोग उपस्थित थे।