सकलडीहा ब्लॉक के प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ
 

 लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि नवागत पदाधिकारी शिक्षकों के हित के लिए हमेशा तत्पर रहने का कार्य करें। शिक्षक हमेशा समाज को नई दिशा प्रदान करने का कार्य करता है। 
 

ब्लॉक संसाधन केंद्र धरहरा पर  कार्यक्रम आयोजित

प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ

शिक्षकों के हित के लिए संघर्ष करने का ऐलान

चंदौली जिले के सकलडीहा ब्लॉक संसाधन केंद्र धरहरा पर  बुधवार को शिक्षक संघ के नवागत पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर पद ग्रहण किया। वहीं नवागत अध्यक्ष ने समस्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

इस मौके पर नवागत अध्यक्ष जय नारायण यादव ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार, महामंत्री चंद्रकांत सिंह, उपाध्यक्ष विवेकानंद शर्मा, सुरेश कुमार, रत्नाकर सिंह, सूर्यकांत भारती, सारिका पांडे, संगठन मंत्री राजेश कुमार पांडे, मोहन, रामेश्वर प्रसाद, सत्यप्रकाश भारती, गुंजा शर्मा, प्रचार मंत्री रामलाल राम, कसीमुद्दीन, लाल बहादुर यादव, दिनेश रस्तोगी, वर्षा अवस्थी, संयुक्त मंत्री प्रशांत कुमार पांडे, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार उपाध्याय, लेखाकार बलवंत यादव व ऑडिटर जगदेव को जिम्मेदारी सौंपी गई। 

 लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि नवागत पदाधिकारी शिक्षकों के हित के लिए हमेशा तत्पर रहने का कार्य करें। शिक्षक हमेशा समाज को नई दिशा प्रदान करने का कार्य करता है। 

इस मौके पर हिमांशु कुमार पांडे, चंद्रधर दीक्षित, रामदयाल, उमाशंकर, चंद्रशेखर आजाद,अरुण रत्नाकर, अजय सिंह, अभय सिंह, निठोहर सत्यार्थी, विनोद यादव, दुर्गा प्रसाद गुप्त, जेपी रावत,  सत्यनारायण,विकल जायसवाल, संजय सिंह, रवि कांत पाठक, अरुण कुमार, शैलेश कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम का  संचालन बलवन्त यादव एवं आफताब आलम ने किया।