चंदौली के चहनिया में किन्नर समाज ने निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

यह पहली बार था जब क्षेत्र में किन्नर समाज द्वारा इस प्रकार की तिरंगा यात्रा आयोजित की गई।
 

किन्नर समाज ने भी स्वतंत्रता दिवस पर दिखाया जोश

सोनू किन्नर की अगुवाई में निकाली तिरंगा यात्रा

कई इलाकों से जोश के साथ गुजरी यात्रा

चंदौली जिले के चहनिया क्षेत्र में इस स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति की अनूठी मिसाल देखने को मिली। यहां 15 अगस्त को खुशबू किन्नर के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसने न केवल क्षेत्रवासियों को गौरवान्वित किया, बल्कि किन्नर समाज की सक्रिय राष्ट्रभक्ति को भी उजागर किया।

यह यात्रा मोहनगंज से आरंभ होकर रमोली, चहानिया होते हुए बलुआ घाट तक गई। यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीतों पर झूमते हुए किन्नर समाज के लोग पूरे क्षेत्र में घूमते रहे, जिससे माहौल पूरी तरह देशभक्ति में रंग गया। लोगों ने तिरंगे के साथ चल रही इस यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया और जगह-जगह फूल बरसाकर किन्नर समाज का हौसला बढ़ाया।

यह पहली बार था जब क्षेत्र में किन्नर समाज द्वारा इस प्रकार की तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। इसमें खुशबू किन्नर के साथ-साथ नेहा, मोहिनी, प्रिया, पारो सहित अनेक किन्नर व अन्य समाज के लोग भी शामिल हुए। सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि देशभक्ति किसी जाति, वर्ग या लिंग की सीमाओं में नहीं बंधी होती।

इस आयोजन ने समाज को एक नई दिशा दी है और यह दिखाया है कि किन्नर समाज भी राष्ट्र सेवा और सामाजिक नेतृत्व में बराबर की भागीदारी निभा सकता है। चाहनिया की यह ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा न सिर्फ लोगों के मन को छू गई, बल्कि देश के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना को भी नई ऊंचाई दी।