धान क्रय में लापरवाही, जिले में अभी नहीं खोले गए 32 क्रय केंद्र, मुश्किल में हैं किसान
धान क्रय में लापरवाही
जिले में अभी नहीं खोले गए 32 क्रय केंद्र
मुश्किल में हैं किसान
चंदौली जिले में कृषि प्रधान जनपद में धान की मड़ाई का काम तेजी पर है। किसान अपनी उपज समेट कर केंद्र पर जा रहे हैं। लेकिन केंद्र पर दुर्व्यवस्था ही दिखाई दे रही है। प्रशासन की सख्ती के बाद भी धान खरीद में इस बार भी लापरवाही बरती जा रही। खरीद शुरू हुए 37 दिन बाद भी 32 क्रय केंद्र अभी तक खोले ही नहीं गए हैं। धान क्रय केंद्र न खुलने से किसानों को धान बिक्री के लिए परेशान होना पड़ रहा।
आप को बता दें कि इस बार धान खरीद के लिए जनपद में 115 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से भी 12 क्रय केंद्रों पर अभी धान खरीद शुरू नहीं हुई है। धान क्रय केंद्र नहीं खुलने के कारण किसान औने-पौने दाम में बिचौलिए के हाथों धान बेच रहे हैं। बिचौलिए विभिन्न गांवों में किसानों के खलिहान पहुंचे रहे हैं और 1100 से 1200 रुपये प्रति क्विटल धान खरीद रहे हैं।
किसान के बेटी की शादी या फिर घर में कोई अन्य समारोह को लेकर किसान सस्ती दर पर धान बेचने को विवश हैं। शादी-विवाह समेत रबी की खेती के लिए पैसे न होने पर आनन-फानन में किसान अपने खेत खलिहान से धान उठाकर बिचौलियों के हाथ बेच दे रहे हैं। धान खरीद में धांधली को रोकने के लिए ई-पाश मशीन के माध्यम से धान खरीद करने की व्यवस्था बनाई गई है।
हालांकि शहाबगंज, सिकंदरपुर, बाघी, राममाड़ो सहित कई सेंटरों पर नेटवर्क की कमी के कारण किसानों का अंगूठा नहीं नहीं लगा रहा है। इससे भी किसानों की परेशानी बढ़ रही है। धान खरीद में लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक नवंबर से धान खरीद शुरू हुई और अभी तक एक दर्जन केंद्र पर व्यवस्था नहीं हो पाई है।
धान की खेती का रकबा कम होने के बाद भी सबसे अधिक क्रय केंद्र चकिया व नौगढ़ तहसील में खोले गए हैं। इस क्षेत्र में महज 1000 क्विटल के आस-पास ही धान की खरीद की गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस क्षेत्र में दिसंबर के दूसरे सप्ताह से खरीद में तेज होती है।
इस संबंध में डिप्टी आरएमओ अनूप श्रीवास्तव का कहना है कि जहां पर सेंटर अभी तक नहीं खुला है वहां के केंद्र प्रभारी को नोटिस दी जा रही है। दो दिन में अगर खरीद नहीं शुरू करेंगे तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के साथ सेंटर भी निरस्त किया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर खरीद में तेजी आएगी।
6 लाख के अवैध गांजे के साथ आशुतोष गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
16 दिसंबर से लगने वाला है खरमास, जानिए पौराणिक कथा और इसके दुष्प्रभाव मिटाने के उपाय