कंबल बांटने व अलाव के लिए प्रत्येक तहसील को मिलेंगे 5 लाख 50 हजार रुपये
 

चंदौली जिले में शासन की ओर से गरीबों में बांटने को कंबल खरीदने के लिए प्रत्येक तहसील के लिए पांच-पांच लाख का बजट जारी किया गया है। इसके साथ ही अलाव के लिए अलग से 50 हजार रुपये दिए हैं ताकि गरीबों को राहत मिल सके।

 

कंबल बांटने व अलाव का इंतजाम

प्रत्येक तहसील को मिलेंगे 5 लाख 50 हजार रुपये

चंदौली जिले में शासन की ओर से गरीबों में बांटने को कंबल खरीदने के लिए प्रत्येक तहसील के लिए पांच-पांच लाख का बजट जारी किया गया है। इसके साथ ही अलाव के लिए अलग से 50 हजार रुपये दिए हैं ताकि गरीबों को राहत मिल सके।


बताते चलें कि चंदौली जिले में इस बार कड़ाके की ठंड का अनुमान लगाया जा रहा है। नवंबर माह में ही सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सरकार बेसहारा लोगों का सहारा बनेगी। शासन स्तर से जाड़े में कंबल वितरण और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने के लिए सभी जिलों में बजट भेज दिया गया है। 


जिले में हर तहसील के लिए पांच-पांच लाख रुपये भेजे गए हैं। इस पैसे का उपयोग कंबल खरीदने में किया जाएगा। अलाव के लिए 50 हजार अलग से दिए गए हैं। धनराशि का एक हिस्सा नगर निकाय प्रशासन को भी दिया जाएगा। तहसील के साथ ही नगर पालिका व नगर पंचायत प्रशासन कंबल खरीदकर गरीबों को बांटेगा। 


इसके साथ ही चट्टी-चौराहों पर सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जाएंगे। चंदौली में पांच तहसील, तीन नगर पंचायत और एक नगर पालिका परिषद हैं। ऐसे में सभी क्षेत्र के लोगों को राहत मिलने के आसार हैं।


प्रदेश सरकार की ओर से कंबल खरीदने और अलाव के लिए बजट प्राप्त हो गया है। शीघ्र ही कंबल खरीदकर वितरित कराया जाएगा। सर्दी में पर्याप्त स्थानों पर अलाव भी जलवाए जाएंगे ताकि ठंड से बचने में लोगों को दिक्कत न हो।