देव दीपावली पर अनिल राजभर ने की गंगा आरती और पूजा

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने ओमप्रकाश राजभर को लेकर बड़ा बयान दिया। ओमप्रकाश राजभर को कैबिनेट मंत्री ने थूक कर चाटने का स्पेशलिस्ट नेता बताया और बेशर्म बयान वीर की भी संज्ञा दी।
 

चंदौली जनपद के पश्चिम वाहिनी बलुआ गंगा घाट पर सोमवार को देव दीपावली के अवसर पर जनपद के निवासी व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गंगा में दीपदान कर भव्य गंगा आरती का भी आनंद लिया।

इस दौरान चंदौली के पश्चिम वाहिनी बलुआ गंगा घाट के देव दीपावली के भव्य आरती को काशी के तर्ज पर राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने के लिए 1 किलोमीटर लंबे गंगा घाट के निर्माण के साथ देश-विदेश के सैलानियों को भी आमंत्रित करने की बात कही।

<a href=https://youtube.com/embed/pySydgYySQI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/pySydgYySQI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

 इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने ओमप्रकाश राजभर को लेकर बड़ा बयान दिया। ओमप्रकाश राजभर को कैबिनेट मंत्री ने थूक कर चाटने का स्पेशलिस्ट नेता बताया और बेशर्म बयान वीर की भी संज्ञा दी।

अनिल राजभर ने कहा कि जिन लोगों के साथ गाड़ियों में घूम कर विधान सभा चुनाव में 2 सीट से अधिक भाजपा की आने पर राजनीति से सन्यास लेने की बात कही थी। ऐसे नेताओं को भाजपा नहीं पसंद करती है।

 प्रियंका गांधी के डबल इंजन की सरकार केवल कुछ व्यापारियों को दे रही फायदा के सवाल पर अनिल राजभर ने कहा उच्च सदन में कांग्रेस अपने इन्हीं बयानों व कार्यशैली से शून्य हो गई है। आने वाले समय में जनता उनको पूरी तरह से नकार रही है।

वहीं अखिलेश यादव द्वारा गोला गोकरण के चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग कर सरकार द्वारा लोकतंत्र की पराजय की गई के बयान पर कैबिनेट मंत्री ने कहा है कि हारने वाले नेताओं को एक बहाना चाहिए। आजमगढ़, रामपुर के लोक सभा के उप चुनाव में भी बीजेपी ने जीत हासिल किया और आने वाले समय में रामपुर की विधानसभा और मैनपुरी की लोकसभा भी बीजेपी जीतेगी।

 जनता के नकारने पर सपा सुप्रीमो अनाप शनाप बयान दे रहे हैं।