सैयदराजा विधायक व धानापुर ब्लॉक प्रमुख ने बांटे 1 हजार गरीबों को कंबल
 

ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने भी कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान लोगों से कहा प्रदेश और केंद्र की सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए संकल्पित है।
 

विधायक सुशील सिंह ने शहीद स्मारक पर बांटे कंबल

धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह रहे मौजूद

  विकास खंड धानापुर के एक हजार जरूरतमंदों को बांटे कंबल

चंदौली जिले की सैयदराजा सीट से भाजपा विधायक सुशील सिंह ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कड़ाके की ठंड को देखते हुए विकास खंड धानापुर के एक हजार जरूरतमंदों को रविवार को शहीद स्मारक पार्क में कंबल वितरण किया। ठंड के मौसम में कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने  कहा कि देश और प्रदेश की सरकार ने गरीबों के लिए कई योजनाओं को चलाया है, जिससे उन्हें जमीनी स्तर पर लाभ मिला है। इस ठंड के मौसम में जरूरतमंदों तक कंबल देने का कार्य एक सुखद अनुभूति होती है। इस तरह के कार्य हर किसी को अपने सामर्थ्य के मुताबिक अपने आस पास के लोगों को ध्यान में रख के करते रहना चाहिए। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों में कंबल वितरण करना एक पुनीत कार्य है।

ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने भी कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान लोगों से कहा प्रदेश और केंद्र की सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए संकल्पित है। उसके लिए समय समय पर तमाम तरह के आयोजन करके लोगों को लाभ दिलाया जा रहा है।

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से भाजपा के जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल, ग्राम प्रधान मिंटू सिंह, ग्राम प्रधान राम जी कुशवाहा, रमेश द्विवेदी, मृत्युंजय सिंह, अन्नु सिंह, विमल सिंह दादा, सत्यवान मौर्या, राजेश तिवारी, बृजेश सिंह, अंशु सिंह, विशाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।