इंडियन बैंक पर लुटे हुए लाकर धारियों ने न्याय के लिए किया सुंदरकांड पाठ 

 

भगवान से प्रार्थना की संबंधित लोगों को भगवान सद्बुद्धि प्रदान करें और पीड़ित लाकर धारियों से दर्द को समझ कर संबंधित मामले में पीड़ित लाकर धारियों को न्याय मिल सके।
 

चंदौली जिला मुख्यालय स्थित इंडियन बैंक पर लुटे हुए लाकर धारियों ने अपने हक की लड़ाई के लिए आज मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ कर पीड़ितों को हक दिलाने की मांग के लिए भगवान से प्रार्थना की संबंधित लोगों को भगवान सद्बुद्धि प्रदान करें और पीड़ित लाकर धारियों से दर्द को समझ कर संबंधित मामले में पीड़ित लाकर धारियों को न्याय मिल सके।

 बता देंगे 31 जनवरी 2022 की रात में चोरों ने घटना को अंजाम दिया था उसके बाद भी  लाकर धारियों को न्याय न मिलने के कारण नाराज लाकर धारियों ने अपने न्याय के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सद्बुद्धि के लिए सुंदरकांड का पाठ शुरू किया।
 जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी तथा राज्य के वित्त मंत्री के साथ ही साथ जिले के जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के राम दरबार के साथ बैनर लगाकर सुबह 11:00 बजे से सुंदरकांड पाठ प्रारंभ हुआ कि भगवान के इस वंदना के बाद शायद लाकर धारियों को कोई उम्मीद मिल जाए।


 अब देखना है कि इस मामले को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन ऐसे ही जारी रखता रहता है या अधिकारियों द्वारा इन पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पहल की जाती है।