खेत में धान में रोपाई कर रहीं उर्मिला की आकाशीय बिजली से मौत
 

हसनपुर कम्हरिया ग्रामसभा में खेत की धान की रोपाई कर रही महिला के ऊपर आकाशी बिजली गिरने के कारण महिला की मौत हो गई।
 

बबुरी थाना अंतर्गत खेत में गिरी बिजली

ग्रामसभा हसनपुर कम्हरिया का मामला

चंदौली जिले के बबुरी थाना अंतर्गत हसनपुर कम्हरिया ग्रामसभा में खेत की धान की रोपाई कर रही महिला के ऊपर आकाशी बिजली गिरने के कारण महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम सा छा गया।

बता दें कि.बबुरी थाना क्षेत्र के हसनपुर कम्हरिया गांव में धान की रोपाई करने गई  बिनोद बिंद की पत्नी उर्मिला देवी की मौत हो गयी। महिला की उम्र लगभग 42 वर्ष बतायी जा रही है। आकाशीय बिजली गिरने से मौत होने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

 जानकारी के अनुसार उर्मिला देवी के तीन लड़के और एक लड़की है। वह अपने खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। तभी अचानक से वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गयीं। उससे उनकी तत्काल मौके पर ही मृत्यु हो गई। 

इसके बाद ग्रामीणों ने महिला की मौत की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।