चंदौली जिले के रहने वाले ADM अशोक कुमार सिंह की हार्ट अटैक से मौत
 

चंदौली जिले के मूल निवासी और झांसी जिले में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) के पद पर तैनात अशोक कुमार सिंह का बृहस्पतिवार को बीमारी की हालत में निधन हो गया।
 

 लखनऊ के मेदांता हॉस्पीटल में हुयी मौत

झांसी के अपर जिलाधिकारी के पद पर थे तैनात

इलाज के  दोबारा अटैक आने से हुयी मौत

चंदौली में होगा अंतिम संस्कार

 

चंदौली जिले के मूल निवासी और झांसी जिले में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) के पद पर तैनात अशोक कुमार सिंह का बृहस्पतिवार को बीमारी की हालत में निधन हो गया। उनको पिछले सप्ताह हार्ट अटैक भी आया था। इसके बाद लखनऊ के एक अस्पताल में उन्हें स्टंट डाला गया था। बृहस्पतिवार को वह रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। वहां चिकित्सकों के समक्ष ही दोबारा अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि चंदौली के मेढ़ना गांव निवासी अशोक कुमार सिंह वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी थे। 19 फरवरी 2023 में उनको झांसी में एडीएम (नमामि गंगे) का पदभार सौंपा गया था। जबकि, जून 2025 में उन्हें सेवानिवृत्त होना था।

परिजनों ने बताया कि एक सप्ताह पहले उनको हार्ट अटैक आया था। तब झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। इसके बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल में एंजियोग्राफी होने के बाद स्टंट डाला गया था। बृहस्पतिवार को वह रुटीन चेकअप के लिए लखनऊ गए थे। वहां डॉक्टरों के सामने दोबारा अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। 

अशोक कुमार सिंह के निधन पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शोक जताते हुए परिवार को सांत्वना दी है। जबकि, एडीएम प्रशासन अरुण कुमार सिंह और अन्य प्रशासनिक अफसर लखनऊ पहुंच गए। उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव ले जाया जा रहा है। 

बताया जा रहा है कि अशोक कुमार सिंह चंदौली के मेढ़ना गांव के रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जाएगा। परिजनों की जानकारी पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार सिंह और अन्य अधिकारी मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे। यहां से उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव मेढ़ना ले जाया गया। बताया जा रहा है कि एके सिंह के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटे हैं। शासन के अधिकारियों ने उन्हें सांत्वना दी है।