विद्युत विभाग के हड़ताल पर जाने की घोषणा के बाद जिला प्रशासन उप जिलाधिकारी ने कई केंद्रों की संभाली कमान

 

 बता दे कि विद्युत विभाग द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा किए जाने के बाद जिला प्रशासन विद्युत व्यवस्था न चरमराई इसके लिए लगातार अधिकारियों द्वारा विद्युत उप केंद्रों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है।
 

सदर एसडीएम ने आधे दर्जन उपकेंद्रों का किया निरीक्षण अधिकारियों एवं कर्मचारियों का लिया जायजा


चंदौली जिले में विद्युत कर्मियों के हड़ताल को देखते हुए सदर उप जिला अधिकारी ने विभिन्न विद्युत उपकरणों केंद्रों का निरीक्षण किया और वहां वैकल्पिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंथन कार्य शुरू कर दिया है।

 बता दे कि विद्युत विभाग द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा किए जाने के बाद जिला प्रशासन विद्युत व्यवस्था न चरमराई इसके लिए लगातार अधिकारियों द्वारा विद्युत उप केंद्रों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है इसी क्रम में सदर उप जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह द्वारा चंदौली उप विद्युत उपकेंद्र बनावली विद्युत उपकेंद्र तथा कलेक्ट्रेट परिसर के विद्युत उप केंद्रों के साथी साथ सदर क्षेत्र के अन्य विद्युत  उपकेंद्रों का निरीक्षण करने तथा वहां तैनात कर्मचारियों एवं अधिकारियों का विवरण लेने के साथ-साथ विद्युत व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था में जुड़ चुके हैं ।

वही इस संबंध में उप जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह ने बताया कि यदि विद्युत कर्मी हड़ताल पर चले जाते हैं तो विद्युत व्यवस्था किसी तरह से बाधित ना हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है और उनके स्थान पर वैकल्पिक कर्मचारियों की बिना व्यवस्था की गई है ।

जिसके लिए हम सभी अधिकारीगण हर केंद्रों की कमान कमान को संभाले हुए हैं।