बरहुआं गांव के अरविंद कुमार सिंह बने अंतरिक्ष वैज्ञानिक, हासिल की 35वीं रैंक

चंदौली जिले की चकिया तहसील के बरहुआं गांव के रहने वाले एक छात्र ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष संस्थान में वैज्ञानिक बनकर अपने जिले और इलाके का मान बढ़ाने का काम किया है।

 

बरहुआं गांव के रहने वाले हैं अरविंद कुमार सिंह

अंतरिक्ष वैज्ञानिक के पद हुआ सेलेक्शन
देशभर में हासिल की है 35वीं रैंक

चंदौली जिले की चकिया तहसील के बरहुआं गांव के रहने वाले एक छात्र ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष संस्थान में वैज्ञानिक बनकर अपने जिले और इलाके का मान बढ़ाने का काम किया है।

 बताया जा रहा है कि सैदपुर के पास बरहुआं गांव के रहने वाले अरविंद कुमार सिंह ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की परीक्षा पास करते हुए 35 वां स्थान हासिल किया है। 

इन्होंने अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा है कि उनकी मेहनत और प्रेरणा से ही वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं। वैज्ञानिक बनने के बाद चंदौली समाचार को जानकारी देते हुए अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि उनके पिता जी का सपना था कि उनके परिवार का कोई सदस्य किसी बड़े पद पर पहुंचे और सरकारी नौकरी हासिल करें। उनके सपनों को पूरा करने की आज उनको खुशी है।

 आपको बता देखी अरविंद कुमार सिंह के पिता का नाम बल्लर सिंह तथा माता का नाम श्रीमती निर्मला देवी है। पिता का सितंबर माह में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि अरविंद कुमार के भाई बहन भी पढ़ाई लिखाई में काफी आगे हैं और वह परिवार और अपने गांव का सम्मान बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।