दीनदयाल उपाध्याय नगर में उमड़ा ब्राह्मणों का जन सैलाब, हत्याओं पर जतायी नाराजगी

गौरतलब  हो कि देवरिया के रुद्रपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ब्राह्मण समाज में आक्रोश व्याप्त है। पूरे प्रदेश में विभिन्न जगहों पर आंदोलन प्रदर्शन व सभाएं हो रही हैं।
 

कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

देवरिया में मृत दुबे परिवार को दी श्रद्धांजलि

एक मंच पर दिखे कई ब्राह्मण नेता
 


 चंदौली जिले  के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में देवरिया में हुए  नरसंहार में मृत दुबे परिवार को श्रद्धांजलि देने के लिए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए ब्राह्मणों ने एक निजी लान से एकत्र होकर सुभाष पार्क तक कैंडल मार्च निकाल कर स्व रामप्रकाश दुबे सहित परिवार के मरे हुए लोगों की आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और श्रद्धांजलि अर्पित की।

पिछले दिनों हुए देवरिया में एक ही परिवार के पांच लोगो की निर्मम हत्या को लेकर ब्राह्मणों ने रोष व्याप्त किया और कहा कि इस तरह की घटना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीते दिनों देवरिया में हुए नरसंहार का विरोध करने के लिए ब्राह्मण समाज के लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित एक निजी लान में इकट्ठा होकर हुंकार भरी ।

गौरतलब  हो कि देवरिया के रुद्रपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ब्राह्मण समाज में आक्रोश व्याप्त है। पूरे प्रदेश में विभिन्न जगहों पर आंदोलन प्रदर्शन व सभाएं हो रही हैं। ऐसा ही एक आयोजन जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित संगम लाल में किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न हिस्सों से आए हजारों की संख्या में ब्राह्मणों ने दुबे परिवार के लोगों की हत्या पर शोक व्यक्त किया तथा आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।

 इसके बाद लामबंद हुए ब्राह्मण समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया निजि लान से कैंडल मार्च शुरू होकर लाल बहादुर शास्त्री पार्क तक पहुंचा ब्राह्मणों की हजारों की संख्या में उपस्थित से पूरा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भर गया सड़कों पर केवल हाथों में मोबाइल का फ्लैश जलाए हुए ब्राह्मणों का एक बड़ा जन सैलाब दिख रहा था।

इस दौरान सूर्यमुनी तिवारी, डॉ केएन पाण्डेय, धर्मेंद्र तिवारी, जयश्याम त्रिपाठी, जितेंद्र पाण्डेय, अरविंद पाण्डेय, प्रमोद तिवारी, अजीत पाठक, सियाराम पाठक, संजय पाण्डेय सहित इत्यादि हजारों लोग उपस्थित रहे।