बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार को पार्टी से बाहर, इस तरह का लगा है आरोप
 

घनश्याम प्रधान ने बताया कि पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार पार्टी विरोधी विभिन्न गतिविधियों में शामिल थे। इसीलिए उनको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। वह संगठन को मजबूत बनाने के बजाय तोड़ने पर लगे हुए थे।
 

जिला प्रभारी मुकेश कुमार के निर्देश पर एक्शन

पार्टी के नेताओं को ऐसे लोगों से सावधान रहने का फरमान

2024 के लोकसभा के लिए एकजुट होने की अपील

चंदौली जिले के बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बताया जा रहा है कि उनके ऊपर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप है। इस बात की पुष्टि बसपा के जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने की है। उन्होंने कहा है कि जिला प्रभारी मुकेश कुमार के निर्देश पर उनके खिलाफ यह कार्यवाही की गई है।

 घनश्याम प्रधान ने बताया कि पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार पार्टी विरोधी विभिन्न गतिविधियों में शामिल थे। इसीलिए उनको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। वह संगठन को मजबूत बनाने के बजाय तोड़ने पर लगे हुए थे। वह पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति से अलग करने की कोशिश कर रहे थे।

 बताया जा रहा है कि वह पार्टी की नीतियों सिद्धांतों के विपरीत काम कर रहे थे। साथ ही बाकी लोगों से अपील की जा रही है कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के हाथ को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करें और किसी के बहकावे में ना आएं।