CDO साहब ने स्कूल में परखा शिक्षा का लेवल, बच्चों के साथ खाया खाना

मुख्य विकास अधिकारी ने छात्र-छात्राओं से बातचीत की और उनसे कहा कि अगर खुद को और अपने परिवार को गरीबी से बाहर निकलना है तो शिक्षा इसके लिए सर्वोत्तम साधन है।
 

मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत सांई की विशेष पहल

कंपोजिट विद्यालय पड़यां का किया औचक निरीक्षण

स्कूल से गायब रहने पर कई को कारण बताओ नोटिस जारी

छात्र-छात्राओं से की खास अपील

चंदौली जनपद के मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं आज एक नए अंदाज में नजर आए। उन्होंने कंपोजिट विद्यालय पड़या का औचक  निरीक्षण किया और छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर भोजन भी किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता तथा शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

<a href=https://youtube.com/embed/D1T7AGM4Op4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/D1T7AGM4Op4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

 इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने छात्र-छात्राओं से बातचीत की और उनसे कहा कि अगर खुद को और अपने परिवार को गरीबी से बाहर निकलना है तो शिक्षा इसके लिए सर्वोत्तम साधन है। इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी ने छात्र-छात्राओं से सवाल जवाब  भी किया तथा खाने की गुणवत्ता और उसमें मिलने वाली चीजों के बारे में विस्तार से बात की। साथ ही साथ बच्चों से यह भी कहा कि आपको जो कुछ भी यहां मिलता है वह आपका अधिकार है। अगर उसमें जानबूझकर कोई कटौती करता है या किसी चीज से वंचित किए जाते हैं तो इसकी शिकायत प्रधानाध्यापक, बेसिक शिक्षा अधिकारी और मेरे कार्यालय तक सीधे जाकर कर सकते हैं।

मुख्य विकास अधिकारी आर.जगत सांई औचक निरीक्षण के दौरान 220 छात्र-छात्रा के सापेक्ष 150 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। विद्यालय में कार्यरत सुश्री श्वेता कुमारी, परिचारक और विकास तिवारी, अनुदेशक बिना किसी सूचना के अनधिकृत रूप से अनुपस्थित मिले। मुख्य विकास अधिकारी ने अनुपस्थित अनुदेशक एवं परिचारक को स्पष्टीकरण व कारण बताओ नोटिस निर्गत किए जाने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी  द्वारा पाल लैब के द्वारा संचालित टैबलेट अध्ययनरत छात्र-छात्रा से चलवाया गया तथा विभिन्न विषयों पर छात्र-छात्राओं से प्रश्न किए गए। विद्यालय के रसोई घर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं हेतु बन रहे भोजन की गुणवत्ता का भी जाँच किया एवं बच्चों के साथ मिल कर भोजन भी ग्रहण किया गया। इस दौरान एमडीएम भी संतोषजनक पाया गया।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार सिंह एवं ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया कि बच्चों को नियमित रूप से मेन्यू के अनुसार फल एवं दूध का वितरण किया जाए।निरीक्षण के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार, विद्यालय प्रभारी सुधीर सिंह, ग्राम प्रधान एवं अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।