CDO साहब हो गए रिटायर, बोले-चंदौली के लोगों ने खूब सम्मान व प्यार दिया
मुख्य विकास अधिकारी सुरेंद्रनाथ श्रीवास्तव हुए सेवानिवृत्त
कलेक्ट्रेट की सभागार में आयोजित हुए विदाई समारोह
कई कर्मचारी व अफसर हुए इमोशनल
चंदौली जिले के मुख्य विकास अधिकारी सुरेंद्रनाथ श्रीवास्तव का कलेक्ट्रेट की सभागार में जिले के जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में विदाई दी गयी। जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में सभी लोगों ने उनकी कार्यशैली व व्यवहार की सराहना करते हुए उनके साथ बिताए गए दिनों को याद किया। साथ ही भावभीनी विदाई देते हुए रिटायरमेंट के बाद स्वस्थ एवं आनंदित जीवन जीने की कामना की।
मुख्य विकास अधिकारी सुरेंद्रनाथ श्रीवास्तव शुक्रवार को सेवाकाल की आयु पूर्ण करने के बाद विदाई समारोह आयोजित करके विदाई दी गयी। उन्हें विभागीय अफसरों के साथ साथ जिले के बड़े अफसरों द्वारा सेवानिवृत्त होने के बाद विदाई देकर उनके साथ बिताए गए पलों को याद किया गया। विदाई दौरान कलेक्ट्रेट की सभागार में कई लोग भावुक भी हो गए।
मुख्य विकास अधिकारी सुरेंद्रनाथ श्रीवास्तव के विदाई समारोह में उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं। विदाई समारोह विकास विभाग के अधिकारियों तथा जिलाधिकारी के द्वारा उनके कार्य व कार्यशैली के बारे में विस्तार से बताया गया कि किस तरह से वह बड़े से बड़े मामले को गंभीरता के साथ देख लिया करते थे और हर समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहते थे। विदाई का कार्यक्रम के दौरान कई लोग भावुकता के शिकार हुए तो कुछ लोगों की आंखें नम हो गयीं। वही कुछ लोग उनके साथ गुजारे गए पल के बारे में वर्णन करते हुए कहा कि अब साहब को एक नई जिम्मेदारी व नयी पारी घर परिवार के साथ शुरू करनी है।
वहीं जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे द्वारा मुख्य विकास अधिकारी के कार्यों का वर्णन करते हुए उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद नई जिम्मेदारी का निर्वाह करना है। उसके लिए हमेशा वह उनके साथ मिलेंगे। उन्होंने विभाग को लंबा समय दिया है तो हम भी भविष्य में किसी जरूरत के समय उनके साथ खड़ा रहने का वायदा करते हैं।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुरेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि चंदौली जिले में जो सम्मान व प्यार मिला है, उसे भूल नहीं पाएंगे। सीडीओ ने कहा कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में हम लोगों को बहुत कुछ सीखने को मिला है और जो कुछ भी आज हासिल हो रहा है, इसमें कहीं ना कहीं जिलाधिकारी महोदय की अहम भूमिका रही है। मैं ऐसे जिलाधिकारी के साथ कार्य करने के लिए अपने को सौभाग्यशाली महसूस करता हूं।
वहीं सारे अधिकारियों ने उनकी विधिवत विदाई दी और अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना अधिकारी , डीएसओ, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला दिव्यांग अधिकारी के साथ साथ सभी ब्लॉकों की खंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।