26 अक्टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर
चंदौली में 26 अक्टूबर को छुट्टी
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग का आदेश
स्कूल कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद
चंदौली जिले के लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। आगामी 26 अक्टूबर 2026 दिन सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन पर्व पर पूरे जिले में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस संबंध में शासन के निर्देशों का पालन करते हुए आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने जारी किया आदेश
उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत चंदौली के जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने यह आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक, वाल्मीकि जयंती के सुअवसर पर जनपद की सीमा के भीतर इस दिन सभी सरकारी कामकाज स्थगित रहेंगे।
स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर पूरी तरह रहेंगे बंद
जिलाधिकारी कार्यालय से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर को चंदौली जनपद के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान और शासकीय कार्यालय पूरी तरह बंद रहेंगे। इस फैसले से कर्मचारियों और छात्रों को एक दिन की राहत मिलेगी।