कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा नेता को ठहराया जिम्मेदार, परिजनों से मिलकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की

अजय राय ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और भाजपा नेता छत्रबली सिंह पर मुकदमा दर्ज किया जाए।
 

छठ के मातम पर सियासत हो रही है गर्म

अलीनगर हादसे के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा नेता छत्रबली सिंह को ठहराया जिम्मेदार

लगाया सर्विस रोड निर्माण रोकने का आरोप

कहा- सत्ता के संरक्षण में मौत का कारण बने भाजपा नेता

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसां गांव में छठ पर्व के दिन हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद अब इस पर सियासत गरमा गई है। गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मृतकों के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/wQEvLX0PiJM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/wQEvLX0PiJM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

अजय राय ने इस हादसे के लिए सीधे तौर पर भाजपा नेता छत्रबली सिंह को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता के एसआरवीएस विद्यालय के कारण पंचफेड़वा क्षेत्र में सर्विस रोड का निर्माण नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

'भाजपा नेता के प्रभाव से रुका है सर्विस रोड'

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, "भाजपा नेता के प्रभाव और अतिक्रमण के चलते सड़क पर सर्विस रोड और अंडरपास नहीं बन सका है, जिसके कारण निर्दोष लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।" उन्होंने कहा कि सत्ता के संरक्षण में बैठे लोग अब आम नागरिकों की मौत का कारण बन चुके हैं।

अजय राय ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और भाजपा नेता छत्रबली सिंह पर मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

इस हादसे के बाद रेवसां गांव के लोगों में भारी आक्रोश है और वे उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द से जल्द सर्विस रोड और अंडरपास का निर्माण हो, ताकि भविष्य में ऐसी जानलेवा त्रासदियां न दोहराई जाएं।