चंदौली में धुंआधार तरीके से फैल रहा है कोरोना, जिले में 300 से अधिक एक्टिव मरीज

चंदौली जिले में कोरोना का खतरा घटने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज 75 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
 

जानिए चंदौली जिले के किस इलाके में निकले हैं सर्वाधिक मरीज

कहां बढ़ने लगा है कोरोना का तेजी से खतरा, हो जाइए सावधान
 

चंदौली जिले में कोरोना का खतरा घटने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज 75 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि इनमें 20 महिलाएं 51 पुरुष और 4 बच्चे शामिल हैं। जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सभी कोरोनावायरस से प्रभावित लोग लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित बताए जा रहे हैं।

आज कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों में 5 बरहनी ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र व 1 नगरीय क्षेत्र से, 3 चहनिया से, 2 चकिया ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र व 1 नगरीय क्षेत्र से, 23 चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र व 8 नगरीय क्षेत्र के, 1 धानापुर, 2 नियामताबाद, 17 डी0डी0यू0 नगर, 5 सकलडीहा, 1 शहाबगंज नगर के रहने वाले हैं। इसके साथ साथ 1 व्यक्ति झारखण्ड, 1 गोरखपुर, 1 मिरजापुर, 2 वाराणसी, 1 औरंगाबाद से सम्बंधित है। इनके सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है।

कहा जा रहा है कि आज 1 व्यक्ति के स्वस्थ्य होने की सूचना प्राप्त हुई है। जनपद में कोविड जॉच हेतु आज कुल 2330 नमूने संग्रहित किये गए। इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 16,527 केस निकल चुके हैं। इनमें एक्टिव केसों की संख्या 307 है। अब तक 15,863 स्वस्थ्य हो चुके हैं।