SIR का हाल जानने बाहर निकले जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, इन जगहों का देखा काम
जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित उपजिलाधिकारी सदर, सुपरवाइजर, बीएलओ और अन्य संबंधित कर्मचारियों से मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित करने और उन्हें अपडेट करने की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली।
मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम जारी
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने स्वयं किया निरीक्षण
एसआईआर का कार्य निष्पक्ष ढंग से और समय पर करें पूर्ण
चंदौली में घर-घर जाकर बांटे जा रहे गणना प्रपत्र
डीएम ने तेजोपुर और सैयदराजा नगर पंचायत में परखा बीएलओ का काम
जिलाधिकारी ने कमियों पर दिए आवश्यक निर्देश
चंदौली जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision- SIR) कार्य को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने आज, 23 नवंबर 2025 को सघन निरीक्षण किया। उन्होंने सदर तहसील के तेजोपुर और नगर पंचायत सैयदराजा का दौरा कर पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित उपजिलाधिकारी सदर, सुपरवाइजर, बीएलओ और अन्य संबंधित कर्मचारियों से मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित करने और उन्हें अपडेट करने की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली।
निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पालन अनिवार्य
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने सख्त निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार, विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान का कार्य पूरी निष्पक्षता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हों। इसके तहत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा रहा है और प्रपत्रों को भरवाकर प्राप्त किया जा रहा है।
वरिष्ठ अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी
पुनरीक्षण कार्य की निगरानी और उसमें तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इस कार्य हेतु अपर जिलाधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी और जनपद स्तरीय 60 सेक्टर मजिस्ट्रेट अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये सभी अधिकारी निरंतर भ्रमणशील रहकर कार्य की गुणवत्ता और गति सुनिश्चित कर रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ उपजिलाधिकारी सदर दिव्या ओझा, तहसीलदार, सुपरवाइजर, सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि समय पर पुनरीक्षण कार्य पूरा होने से मतदाता सूची त्रुटि रहित और अपडेट हो सकेगी।