चंदौली लोकसभा में 28.70 लाख आबादी, मतदाता केवल 18.31 लाख

वाराणसी के सुरक्षित क्षेत्र अजगरा 192868 पुरुष व 170506 के में अलावा चार थर्ड जेंडर और शिवपुर में 206843 पुरुष व 176088 महिला और तीन थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

 

लोकसभा चुनाव 2024

चुनाव मैदान में हैं 10 प्रत्याशी

1868 मतदेय स्थलों पर एक जून को होगा मतदान

चंदौली जिले में संसदीय क्षेत्र के नामांकन जांच के साथ चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया है। चुनावी मैदान में 10 प्रत्याशी हैं। चंदौली लोकसभा क्षेत्र में 28.70 लाख की आबादी के मुकाबले मतदाताओं की संख्या 18,31,747 है। इसके लिए मतदान केंद्र साथ-साथ सभी व्यवस्थाएं अंतिम दौर में चल रही हैं। मतदान के लिए 1868 मतदेय स्थल बनाए गए हैं, जहां मतदाता एक जून को मतदान करेंगे।

आपको बता दें कि चंदौली संसदीय क्षेत्र 76 में कुल पांच विधानसभा शामिल हैं। इसमें चंदौली जिले में तीन और वाराणसी जिले में दो विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। संसदीय क्षेत्र की आबादी कुल 28 लाख 70 हजार 346 है। इसमें मुगलसराय में 340923 पुरुष के साथ 308241 महिलाएं शामिल हैं। सकलडीहा में 283362 पुरुष और 261345 महिला आबादी शामिल है। इसके अलावा सैयदराजा में 277185 पुरुष और 258008 महिला शामिल हैं। वाराणसी के अजगरा में 292828 पुरुष और 273692 महिला के अलावा शिवपुर में 302334 पुरुष व 271628 महिलाओं की आबादी है।

बताते चलें कि संसदीय क्षेत्र में कुल 14 लाख 9632 पुरुष और 1373714 महिला आबादी है। कुल मतदाताओं की संख्या 18 लाख 31 हजार 447 है। इसमें 981375 पुरुष और 8500 21 महिला मतदाता हैं। मुगलसराय विधानसभा में 220581 पुरुष और 189927 महिला व 35 थर्ड जेंडर हैं। सकलडीहा में 180719 पुरुष और 157 568 महिला के अलावा सात थर्ड जेंडर, सैयदराजा में 180364 पुरुष और 155932 महिला और दो थर्ड जेंडर शामिल हैं।

वाराणसी के सुरक्षित क्षेत्र अजगरा 192868 पुरुष व 170506 के में अलावा चार थर्ड जेंडर और शिवपुर में 206843 पुरुष व 176088 महिला और तीन थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी निकल टीकाराम फुंडे ने कहा कि संसदीय क्षेत्र के चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जो कमी है उसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा।