संयुक्त किसान मोर्चा की दस्तक से खुली धान खरीद, चंदौली में फिर शुरू हुई सरकारी तौल

 

संयुक्त किसान मोर्चा चंदौली के बैनर तले किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर धान खरीद बहाल करने की मांग उठाई। 4 सूत्रीय ज्ञापन के बाद प्रशासन ने आज से सरकारी धान खरीद दोबारा शुरू करने की घोषणा की।

 
 

चंदौली में धान खरीद दोबारा शुरू

संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन

किसानों की 4 सूत्रीय मांगें

जिला प्रशासन ने मानी मांग

धान खरीद केंद्र 28 फरवरी तक चालू

चंदौली सरकारी खरीद समाचारचंदौली जिले में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान मजदूर संयुक्त यूनियन और किसान विकास मंच के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने धान की सरकारी खरीद बंद किए जाने के विरोध में नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन के बाद किसानों ने अपर जिलाधिकारी को 4 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।  जिसके बाद से आज से धान खरीद चालू करने का फैसला किया गया।  

अपर जिलाधिकारी को 4 सूत्रीय ज्ञापन में मांग की गई कि जिन किसानों का धान खरीदना बाकी है, उनकी तौल कराई जाए और 28 फरवरी तक सभी क्रय केंद्र चालू रखे जाएं। साथ ही जिन किसानों की तौल हो चुकी है, उनकी फीडिंग पोर्टल पर सुनिश्चित की जाए। किसानों ने जिले में एक कंट्रोल रूम स्थापित करने और समस्याओं के समाधान के लिए वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति की भी मांग रखी। इसके अलावा खरीद के पीक सीजन में जिला विपणन अधिकारी और डिप्टी आरएमओ को विभागेतर कार्यों में न लगाने की बात कही गई।

प्रशासन की घोषणा से किसानों में खुशी
संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यक्रम के बाद डिप्टी आरएमओ राघवेंद्र सिंह ने चंदौली में धान की सरकारी खरीद तत्काल प्रभाव से शुरू करने की घोषणा की। इस निर्णय को किसानों की बड़ी जीत माना जा रहा है।

प्रदर्शन में पारसनाथ विश्वकर्मा, दीनानाथ श्रीवास्तव, राम अवध सिंह, रतन सिंह सहित कई किसान नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रशासन के फैसले से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।