चंदौली में फिर से होने जा रही है पंचायत सहायकों की भर्ती, 29 नवंबर तक सबको मिल जाएगा नियुक्ति पत्र
चंदौली पंचायत सहायक भर्ती 2025
मेरिट के आधार पर होगा पंचायत के आधार पर चयन
यहां देखें आवेदन की अंतिम तिथि और नियुक्ति देने की पूरी समय-सारिणी
चंदौली जनपद में जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा के निर्देशन में 26 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/एकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया 6 नवंबर 2025 से शुरू हो गई है। यह भर्ती अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जनजाति और सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित आरक्षण व्यवस्था के तहत की जाएगी।
आवेदन और चयन की महत्वपूर्ण तिथियाँ
भर्ती के लिए इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों से 10 नवंबर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला प्रशासन ने इस पूरी प्रक्रिया के लिए एक विस्तृत समय-सारिणी जारी की है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 10 नवंबर 2025
- आवेदन पत्रों का एकत्रीकरण (ग्राम पंचायत स्तर पर): 11 से 15 नवंबर
- मेरिट सूची तैयार करना (ग्राम पंचायत स्तर पर): 19 से 23 नवंबर
- नियुक्ति पत्र वितरण: 27 से 29 नवंबर 2025
जिला पंचायत राज अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी रहेगी और पात्र अभ्यर्थियों का चयन उनकी शैक्षणिक मेरिट के आधार पर ही किया जाएगा। सभी आवेदकों को इन निर्धारित समय-सीमाओं का पालन करने की सलाह दी गई है।