चंदौली पुलिस लाइन से 19 उप निरीक्षकों का तबादला, ये 3 बने चौकी के इंचार्ज
चंदौली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 19 उप निरीक्षकों (SI) का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया। पुलिस लाइन से हटाकर उन्हें थानों में नई तैनाती मिली।
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बड़ा फेरबदल
कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर
इन 3 उपनिरीक्षकों बनाया गया चौकी इंचार्ज
चौकी प्रभारी के पद पर तैनाती
जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति के बाद, पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चंदौली पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात 19 उप निरीक्षकों (सब इंस्पेक्टर) को तत्काल प्रभाव से विभिन्न थानों और शाखाओं में नई तैनाती दी गई है। इस कार्रवाई का उद्देश्य कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा थानों में मानव संसाधन की कमी को पूरा करना है। इन सभी उप निरीक्षकों को उनके वर्तमान पद/स्थान से हटाकर नवीन तैनाती स्थान पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
पुलिस लाइन से कई थानों में मिली नई तैनाती
तबादला किए गए सभी 19 उप निरीक्षक (SI) अब तक पुलिस लाइन में तैनात थे। इस फेरबदल के माध्यम से उन्हें फील्ड ड्यूटी के लिए प्रमुख थानों में भेजा गया है। यह कदम थानों की कार्यप्रणाली को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
चौकी प्रभारी के पद पर तैनाती
उप निरीक्षक सुनील कुमार धरौली पुलिस के प्रभारी के पद पर भेजा गया है। गिरीश वल्लभ शुक्ला को इलिया कस्बा का चौकी का प्रभारी बनाया गया गया है। अभिमन्यु राय डेढ़ावल चौकी के प्रभारी बने हैं।
तबादला सूची में उप निरीक्षक हरिमोहन राम को पुलिस लाइन से नौगढ़, विनोद यादव को धानापुर, चंद्रेश्वर सिंह को धानापुर, रमेश चंद्र भारती और शिवानंद को नौगढ़ थाने में भेजा हैं। वही लालधर यादव और राजेश कुमार को सैयदराजा थाने पर तैनाती दी गई है। उप निरीक्षक कमलेश कुमार और उमेश कुमार को पुलिस लाइन से कंदवा थाने पर भेजा गया है, जबकि उप निरीक्षक मुखलाल कन्नौजिया पुलिस लाइन से ट्रैफिक पुलिस में गए हैं।
इसके अलावा पुलिस अधीक्षक में उप निरीक्षक यह यशवंत सिंह को बलुआ थाने पर भेजा है, जबकि कृपा शंकर यादव को धीना थाने पर तैनात किया है। इसके अलावा रणजीत बहादुर को शहाबगंज और वीरेंद्र प्रताप सिंह और धुरेंद्र प्रसाद रावत को सकलडीहा कोतवाली में भेजा है।
तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का आदेश
आज जारी की गयी स्थानांतरण सूची में जिले के अन्य महत्वपूर्ण थानों जैसे धानापुर, बलुआ, नौगढ़, कंदवा, धीना, सकलडीहा, शहाबगंज और सैयदराजा थाने पर तैनाती मिली है।
पुलिस विभाग द्वारा जारी इस आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि सभी स्थानांतरित उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। यह स्पष्टता दर्शाती है कि पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द थानों में अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करना चाहता है ताकि आने वाले समय में कानून व्यवस्था संबंधी चुनौतियों का सामना प्रभावी ढंग से किया जा सके।
पुलिस विभाग में इस तरह के आंतरिक तबादले एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं, जो कार्य दक्षता बढ़ाने और पुलिसकर्मियों को विभिन्न तरह के अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से किए जाते हैं। पुलिस लाइन में तैनात बल को थानों में भेजने से न सिर्फ थानों को अतिरिक्त मैनपावर मिलता है, बल्कि लंबित विवेचनाओं और अपराध नियंत्रण के कार्यों में भी तेज़ी आती है।