चंदौली में भारी बारिश और जलभराव के चलते 1 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद
जलभराव के चलते बड़ा फैसला
कक्षा एक से आठ छुट्टी
सभी बोर्डों के विद्यालय बंद
शिक्षक विद्यालय में रहेंगे उपस्थित
चंदौली जिले में भारी वर्षा, अतिवृष्टि और जगह-जगह जलभराव की स्थिति को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। यह आदेश जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदौली की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार 1 सितंबर 2026 को जिले के विद्यालय बंद रहेंगे।
कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद
आदेश के मुताबिक जनपद के सभी परिषद, राजकीय, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों में छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही आईसीएसई, सीबीएसई और अन्य बोर्ड के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।
शिक्षकों को विद्यालय पहुंचना होगा
विद्यालय बंद रहने के बावजूद सभी शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विद्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्हें विद्यालय पहुंचकर विभागीय और अन्य आवश्यक कार्यों को संपादित करना होगा।
आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
इस आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी चंदौली, मुख्य विकास अधिकारी, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) वाराणसी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना अधिकारी और जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भेजी गई है। भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए यह फैसला बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।