चंदौली में यातायात नियमों का उल्लंघन महंगा पड़ा, 222 वाहनों का चालान कर 2.36 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

चंदौली में यातायात पुलिस और थाना पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 222 वाहनों का चालान किया। इस दौरान कुल ₹2,36,000 का जुर्माना वसूला गया। बिना हेलमेट (114) और नो पार्किंग (51) में सबसे अधिक कार्रवाई हुई। पुलिस ने चालान के साथ-साथ आम जनता को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और हेलमेट-सीटबेल्ट का प्रयोग करने के प्रति भी जागरूक किया।
 

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत हो रही कार्रवाई 


हेलमेट न पहनने और नो पार्किंग वालों पर सबसे अधिक कार्रवाई


 पुलिस ने वसूले लाखों रुपये के चालान


हेलमेट न पहनने और नो पार्किंग वालों पर एक्शन 


 पुलिस ने चालान के वसूले लाखों रुपये

चंदौली में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर एक्शन, 2.36 लाख का जुर्माना ठोंका

 पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 222 वाहनों का चालान किया।

चंदौली जिले में यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया है। जिले के यातायात प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव के नेतृत्व में यातायात टीम और जनपदीय थाना पुलिस टीमों ने मिलकर जिले भर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 222 वाहनों का चालान करते हुए, उन पर ₹2,36,000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

चेकिंग के दौरान, बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, तीन सवारी, बिना रजिस्ट्रेशन के पिकअप वाहन चलाने वाले और मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाने वाले वाहनों को निशाना बनाया गया। यह अभियान प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सघनता से चलाया गया, ताकि यातायात अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

 हेलमेट और नो पार्किंग पर सर्वाधिक चालान
दिनांक 09 दिसंबर 2025 को चलाए गए इस विशेष चेकिंग अभियान में सबसे अधिक कार्रवाई दो प्रमुख उल्लंघनों पर की गई। यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने वाले 114 वाहनों का चालान किया। साथ ही नो पार्किंग ज़ोन में खड़े किए गए 51 वाहनों पर कार्रवाई की। इसके अतिरिक्त, तीन सवारी बैठाकर चलने वाले 03 वाहनों सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 222 वाहनों का चालान किया गया, जिससे ₹2,36,000 का सरकारी राजस्व जुर्माना के रूप में वसूला गया।

जागरूकता पर विशेष ध्यान
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात अरुण कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं है, बल्कि आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना भी है।

यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव और सभी यातायात अधिकारियों/कर्मचारियों ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आमजन और वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से निम्नलिखित नियमों के पालन पर जोर दिया:--

* नशे की हालत में वाहन न चलाएँ।

* निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाएँ।

* वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।

* अवयस्क (नाबालिग) को वाहन न चलाने दें।

* कार चलाते समय सीटबेल्ट का प्रयोग करें।

* दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।

* वाहनों को ओवरलोड न करें।

पुलिस ने सभी को अवगत कराया कि "सीटबेल्ट" का प्रयोग और दोपहिया वाहन चलाते समय "हेलमेट" का प्रयोग करना अनिवार्य है और यह उनकी अपनी सुरक्षा के लिए बेहद आवश्यक है। यह अभियान जिले में सड़क सुरक्षा को बढ़ाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बनाए रखने के लिए निरंतर जारी रहेगा।