2 IPS अधिकारियों की जोड़ी कर रही है कमाल, 6 महीने में 32,161 गाड़ियों का चालान
 

अप्रैल से लेकर अब तक कुल 32,161 वाहनों का चालान किया गया है। पुलिस ने नियमों को अनदेखा करने वालों पर कड़ा शिकंजा कसते हुए बड़ी संख्या में चालान जारी किए हैं।
 

चंदौली जिले में यातायात नियमों का सख्ती से पालन

6 महीने में लगाया 5.61 करोड़ का जुर्माना

ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार करने की है योजना

चंदौली जिले में यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस द्वारा चलाए गए एक विशेष अभियान ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में मात्र छह महीनों के भीतर ₹5 करोड़ 61 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया है। इसे जिले में अब तक की सबसे बड़ी और प्रभावी यातायात कार्रवाई माना जा रहा है।

दो आईपीएस अधिकारियों की रणनीति का कमाल
इस अभूतपूर्व अभियान की अगुवाई पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे और अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर की आईपीएस अधिकारियों की जोड़ी ने की। इन दोनों अधिकारियों की कठोर रणनीति और लगातार मॉनिटरिंग के चलते जिले की ट्रैफिक व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। उनकी सख्ती का असर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के रूप में भी दिख रहा है।

आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से लेकर अब तक कुल 32,161 वाहनों का चालान किया गया है। पुलिस ने नियमों को अनदेखा करने वालों पर कड़ा शिकंजा कसते हुए बड़ी संख्या में चालान जारी किए हैं। यह कार्रवाई उन सभी लोगों के लिए एक स्पष्ट संदेश है जो यातायात नियमों को गंभीरता से नहीं लेते।

जनसमर्थन और सड़क पर बढ़ी जागरूकता
पुलिस अधीक्षक लांग्हे के इस सख्त कदम को आम जनता से भी सराहना मिल रही है। इस अभियान का व्यापक असर यह हुआ है कि लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ी है और सड़क पर नियमों का पालन पहले से कहीं अधिक हो रहा है।

एसपी आदित्य लांग्हे और एएसपी अनंत चंद्रशेखर लगातार यातायात व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य केवल जुर्माना लगाना नहीं, बल्कि दुर्घटनाओं पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाना भी है।

इसके अलावा, यातायात व सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी पुलिस ने सतर्कता दिखाई है, जिससे जिले के प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति और अन्य अव्यवस्थाओं पर नियंत्रण रखा जा सका है। इन वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए यातायात क्षेत्राधिकार कृष्ण मुरारी शर्मा और यातायात निरीक्षक सहित संबंधित पुलिसकर्मी भी पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं। चंदौली पुलिस का यह एक्शन मॉडल अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा बन सकता है।