चंदौली कलेक्ट्रेट का हाल देख गुस्सा हो गए कमिश्नर साहब, लापरवाही पर इन लोगों को डांटा

वाराणसी मंडल के मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने आज जनपद विकास योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही चंदौली भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न पटलों का औचक निरीक्षण किया।
 

कमिश्नर के पहले दौरे में फेल हो गए कलेक्ट्रेट के कर्मचारी

एलआरसी बाबू एवं नजारत का हाल बुरा

नाजिर को रजिस्टरों के नाम न पता होने पर फटकारा

जानकारी अपडेट न होने पर जाहिर की नाराजगी

सभी लापरवाहों को दी कड़ी चेतावनी

चंदौली जिले में पहली बार दौरे पर आए वाराणसी मंडल के मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने आज जनपद विकास योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही चंदौली भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न पटलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एल.आर.सी. लिपिक एवं नजारत शाखा के नाजिर द्वारा रजिस्टरों व अभिलेखों की जानकारी न होने पर मंडलायुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।

<a href=https://youtube.com/embed/k2TmyalXzuE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/k2TmyalXzuE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

एलआरसी बाबू एवं नजारत के नाजिर को कई रजिस्टरों के नाम ना पता होने पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए मंडलायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्यालयीय कार्यों में इस प्रकार की उदासीनता व लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगली बार इस तरह की लापरवाही मिली तो कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी को सभी पटलों के रजिस्टर मई तक अद्यतन करने के निर्देश देते हुए कहा कि वे सभी आवश्यक रजिस्टरों, अभिलेखों एवं दस्तावेजों को अपेडट रखें।


उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन देना प्राथमिकता है, और यदि कोई कर्मचारी अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह या उदासीन पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर जगत सांई,अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं वित्त व प्रशासन, उपजिलाधिकारी कलेक्ट्रेट एवं अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।