अप्रैल महीने में चलेगी संचारी रोग नियत्रंण व दस्तक अभियान, सीडीओ साहब ने तालमेल से काम करने पर दिया जोर
अप्रैल 2025 में चलेगा संचारी रोग नियत्रंण व दस्तक अभियान
मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई की अध्यक्षता में तैयारी मीटिंग
जानिए किसको कौन सी सौंपी जिम्मेदारी
चंदौली जिले में सरकार के द्वारा संचारी रोग नियत्रंण व दस्तक अभियान माह अप्रैल 2025 मे प्रस्तावित है। उसकी प्रथम अन्तर्विभागीय बैठक जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार चन्दौली में सम्पन्न हुई। इसमें सभी को आवश्यक निर्देश देते हुए विभागीय तालमेल के साथ काम करने के लिए कहा गया।
इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक चलने वाले इस अभियान में सम्मिलित सभी विभागों को तालमेल बैठाते हुए उच्च प्राथमिकता पर कार्य करने हेतु दिशा-निर्देश दिए तथा इस कार्यक्रम में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने पर जोर देने को कहा गया। विगत अभियान माह अक्टूबर 2024 में हुए संचारी रोग नियन्त्रण अभियाान में जनपद प्रथम स्थान पर रहा जिसके लिए सम्बन्धित सभी विभागो के सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए माह जुलाई के संचारी रोग नियन्त्रण कार्यक्रम को शत्प्रतिशत सफल बनाने हेतु निर्देश दिए जिससे जनपद चन्दौली पूर्व की भॉति प्रथम स्थान पर कायम रहे।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने समस्त विभागो के कार्यों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए अभियान शत् प्रतिशत सफल बनाने हेतु आग्रह किया। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया की जनपद मे कुल 1901 कार्यरत आशाओ द्वारा आगॅनवाडी कार्यकत्री को सम्मिलित करते हुए दो सदस्सीय टीम वार माइक्रोप्लान के अनुसार घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोग से बचाव के बारे में जागरूक करेगे बुखार रोगियों, क्षय रोगियों, कुपोषित बच्चों, का चिन्हीकरण करते हुए लाइन लिस्ट तैयार करेंगे। साथ ही दिमागी बुखार अन्य वेक्टर जनित रोगो, जल जनित रोगों तथा उष्ण मौसम से सम्बन्धित रोगों (हीट रिलेटेड इलनेसेज) से सम्बन्धित रोकथाम एवं नियंत्रण गतिविधियों हेतु राज्य, जनपद, ब्लाक तथा पंचायतों, ग्राम स्तरों पर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय हेतु चिकित्सा विभाग नोडल विभाग का कार्य करेगा।टीकाकरण, डायरिया से बचाव के लिए जिंक टैबलेट, ओआरएस पैकेट, पानी के विसंक्रमण के लिए क्लोरिन टैबलेट भ्रमण के दौरान साथ रखेगी व वितरण करेगी। टीम मच्छरों के प्रजनन स्रोतों को नष्ट करायेगी। प्रचार प्रसार हेतु बैनर, पोस्टर, पम्पलेट, स्टीकर का गांवो में प्रयोग करेगी।
इस बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायती राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, सहायक मलेरिया अधिकारी उपस्थित रहे।