सोनू किन्नर ने नगर पालिका इलाके के लिए बना प्लान, कूड़ा-कचरे से बनेगी खाद

इस योजना तहत चिन्हित वार्डों में एक हजार घरों के बीच एक कंपोस्ट पिट बनवाने का लक्ष्य है। इसके लिए सरकारी भूमि मिलनी मुश्किल होती है।
 

स्वच्छता में आत्मनिर्भर होंगे चंदौली की प्रत्येक नगर निकाय

एक-एक वार्ड में होगा गीले कूड़े का निस्तारण

कूड़े व कचरे से बनाई जाएगी खाद

चंदौली नगर निकाय अब स्वच्छता में आत्मनिर्भर होंगे। इसके लिए शासन की ओर से नई पहल की गई है। इसके अनुसार घरों से निकलने वाले गीले कूड़े से वार्ड में ही कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी। वार्डों में ड्रम कंपोस्ट पिट रखवाए जाएंगे। शुरुआत में प्रत्येक निकाय से एक-एक वार्ड को चुना जाएगा। इनके चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

आपको बता दें कि जिले में नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर के अलावा नगर पंचायत चंदौली, चकिया व सैयदराजा हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार इन निकायों की आबादी दो लाख 12 हजार 691 है। यहां स्वच्छता के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी यह नई व्यवस्था की गई है। इनमें स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के इस कवायद का लाभ सभी निकायों को मिलेगा। नगर प्रशासन चाहे तो एक से अधिक वार्डों का भी चयन कर सकता है।

इस योजना तहत चिन्हित वार्डों में एक हजार घरों के बीच एक कंपोस्ट पिट बनवाने का लक्ष्य है। इसके लिए सरकारी भूमि मिलनी मुश्किल होती है। इसे देखते हुए ड्रम कंपोस्ट पिट बनवाए गए हैं जहां पर वही पर पक्के कंपोस्ट पिट भी बनवाए जाएंगे। वहीं जगह के अभाव पर चार-चार ड्रम कंपोस्ट पिट तैयार करवाने के लिए रखवा दिए जाएंगे। वित्तीय वर्ष में इस कार्य पर एक लाख 98 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

स्वच्छ सर्वेक्षण (नगरीय) में इस व्यवस्था के लिए भी नगर निकायों को अलग से अंक दिए जाएंगे। इससे उनकी रैकिंग में सुधार आएगा।

इस सम्बंध में परिषद पीडीडीयू नगर की अध्यक्ष सोनू किन्नर ने बताया कि पीडीडीयू नगर के एक वार्ड में गीले कूड़ा के निस्तारण किया जाना है। इसके लिए काम शुरू करा दिया गया। घरों से निकलने वाले गीले कूड़े से वार्ड में ही कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी। इससे नगर में बागवानी या शोभा के लिए लगाए जाने पौधे को मुफ्त में कंपोस्ट खाद मिल सकेगा।