चंदौली से अयोध्या धाम के लिए 14वीं बार रवाना हुई डैडीज स्कूल की मुफ्त बस, स्कूल करा रहा है रामलला के मुफ्त दर्शन
चैत्र नवरात्रि और राम नवमी के उपलक्ष्य में चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल ने 14वीं बार अयोध्या धाम के लिए निःशुल्क वातानुकूलित बस रवाना की। डॉ. विनय प्रकाश तिवारी के निर्देशन में शुरू यह सेवा श्रद्धालुओं को प्रभु राम के दर्शन का सौभाग्य दे रही है।
राम नवमी पर चंदौली से निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा
डॉ. विनय प्रकाश तिवारी की 14वीं फ्री बस सेवा
डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की सराहनीय सामाजिक पहल
मर्यादा पुरुषोत्तम राम के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
चंदौली के प्रसिद्ध 'डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल', बिशुनपुरा (कांटा) ने अपनी सामाजिक और धर्मार्थ जिम्मेदारी निभाते हुए एक बार फिर मिसाल पेश की है। शनिवार, 28 मार्च 2026 को विद्यालय प्रांगण से श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या धाम की 14वीं निःशुल्क वातानुकूलित (AC) बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. विनय प्रकाश तिवारी का आध्यात्मिक मार्गदर्शन
इस पूरी योजना का सफल संचालन शेयर मार्केट विशेषज्ञ, आर्थिक मामलों के जानकार और विख्यात LTP कैलकुलेटर के आविष्कारक डॉ. विनय प्रकाश तिवारी के कुशल निर्देशन में किया जा रहा है। विद्यालय से निकलने वाली यह मासिक निःशुल्क बस सेवा अब तक सैकड़ों लोगों को प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि के दर्शन करा चुकी है।
इस अवसर पर डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने कहा, "भगवान श्रीराम केवल एक नाम नहीं, बल्कि मर्यादा और अनुशासन के प्रतीक हैं। अयोध्या यात्रा केवल एक भ्रमण नहीं है, बल्कि यह एक आध्यात्मिक साधना है जहाँ से लौटकर व्यक्ति समाज और परिवार के प्रति अपने कर्तव्यों को बेहतर ढंग से समझता है।"
प्राचार्य ने किया तीर्थयात्रियों का उत्साहवर्धन
विद्यालय के प्राचार्य और एम.डी. डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव ने इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए तीर्थयात्रियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि एक शैक्षणिक संस्थान का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि समाज में सेवा भाव और धार्मिक संस्कारों का बीजारोपण करना भी है। डैडीज स्कूल की यह पहल आने वाली पीढ़ी के लिए एक आदर्श उदाहरण पेश कर रही है।
बस रवानगी के इस मांगलिक अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से बंशीधर तिवारी, सत्यप्रकाश तिवारी, राहुल पाण्डेय (मनीष), नीरज दूबे, राजकुमार गिरी, लालजी गिरी, मिलन तिवारी, अखिलेश तिवारी, सनद पाण्डेय, राधेश्याम पाण्डेय, बृजेश सिंह, सन्दीप कुमार, विद्याधर पाण्डेय, चंद्रशेखर दुबे और देवदत्त त्रिपाठी शामिल रहे। साथ ही विनीत दुबे, सुमित वर्मा, अमित शुक्ला और पुष्पा गिरि सहित पूरी टीम ने व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में सहयोग दिया।
भविष्य की योजनाएं: मथुरा के बाद अन्य तीर्थों की तैयारी
उल्लेखनीय है कि डैडीज इंटरनेशनल स्कूल द्वारा संचालित यह बस सेवा पूर्व में श्रद्धालुओं को कान्हा की नगरी मथुरा के दर्शन भी करा चुकी है। विद्यालय प्रबंधन का लक्ष्य है कि भविष्य में इस सेवा का विस्तार करते हुए भारत के अन्य महत्वपूर्ण ज्योतिर्लिंगों और धार्मिक स्थलों की यात्रा भी निःशुल्क कराई जाए। यात्रियों ने विद्यालय परिसर की आधुनिक सुविधाओं की सराहना करते हुए प्रबंधन का हृदय से आभार व्यक्त किया।