चंदौली में आज से शुरू होगी धान खरीद, काला धान भी खरीदने की तैयारी
 

धान की खरीद के लिए मंगलवार तक जिले के करीब साढ़े 7 हजार किसानों ने पंजीकरण भी करवा लिया है। इसके अलावा चंदौली जिले में काला चावल की खेती करने वाले किसानों के भी धान को खरीदने की तैयारी है।
 

ढाई लाख टन धान खरीद करने का लक्ष्य

जनपद में 151 धान खरीद के क्रय केंद्र खोले गए

अब तक करीब साढ़े 7 हजार किसानों ने पंजीकरण

चंदौली जिले में आज से धान की खरीद शुरू होने वाली है। इस साल लगभग ढाई लाख टन धान खरीद करने का लक्ष्य रखा गया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में अपर जिला अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक करके जानकारी दी गई थी। इस साल जनपद में 151 धान खरीद के क्रय केंद्र खोले गए हैं। मौके पर धान खरीद के लिए 8067 गांठ बोरे की व्यवस्था कर ली गई है।

 जानकारी में जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनुपम निगम ने बताया कि इस साल न्यूनतम न्यूनतम समर्थन मूल्य सामान्य धान के लिए 2183 रुपए प्रति क्विंटल रखा गया है। खाद्य विभाग के द्वारा अबकी बार खाद्य विभाग 44, पीएसएफ के 46, पीसीयू के 48, यूपीएसएस के 10, मंडी समिति के दो और भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र खोला गया है।

धान की खरीद के लिए मंगलवार तक जिले के करीब साढ़े 7 हजार किसानों ने पंजीकरण भी करवा लिया है। इसके अलावा चंदौली जिले में काला चावल की खेती करने वाले किसानों के भी धान को खरीदने की तैयारी है। चंदौली काला चावल फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने इस आशय की जानकारी दी है कि जो भी किसान अपना काला धान बेचना चाहते हैं। वह अपने धान की साफ सफाई कर कर 2 नवंबर तक नवीन मंडी में पहुंचा दें। यहां पर चंदौली काला चावल फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी के महामंत्री वीरेंद्र सिंह द्वारा धान की तौल करायी जाएगी और सारे लोगों के धान खरीदे जाएंगे।